{"_id":"6aaaf1e47abcaf1e4e01aaad","slug":"25-players-selected-in-football-trials-7-placed-on-the-waiting-list-ambala-news-c-36-1-sknl1003-169679-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फुटबॉल के ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन, 7 प्रतीक्षा पर रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फुटबॉल के ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन, 7 प्रतीक्षा पर रखे
Thu, 17 Sep 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
छावनी स्थित वार हीरोज स्टेडियम में फुटबाल के ट्रायल के दौरान मौजूद खिलाड़ी दस्तावेज जमा करवाते
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित वार हीरोज स्टेडियम में फुटबॉल के लिए रेजिडेंशियल खेल अकादमी के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक चले इन ट्रायल्स में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। इसमें कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि यह ट्रायल अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किए गए थे। 0 इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, जींद, फतेहाबाद, यमुनानगर, हिसार, रोहतक, करनाल, सोनीपत और झज्जर सहित कई अन्य जिलों से लगभग 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान आठ सौ मीटर रेस, स्टैंडिंग ब्राड जंप, शटल रन, स्टैंडिंग हाई जंप, थ्रो आदिके टेस्ट लिए। जो इस में फिट पाए गए उनका चयन किया गया है।
कुल 25 खिलाड़ियों के चयन के अलावा 7 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर मुख्य टीम में शामिल किया जाएगा। ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा, फिटनेस और खेल तकनीक को परखने के लिए कुरुक्षेत्र से हबीब खान व गगन आला तथा करनाल से पुनीत कोच ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, सहायक शिक्षा अधिकारी अमरिंद्र सिंह, प्रधानाचार्य केपी सिंह, जिला फुटबॉल संघ के सचिव अरविंद शर्मा तथा राजेश सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।