{"_id":"65febc5a750dc29c740f5453","slug":"24-teams-formed-for-monitoring-before-elections-ambala-news-c-36-1-amb1001-120347-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चुनाव से पहले निगरानी के लिए 24 टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चुनाव से पहले निगरानी के लिए 24 टीमें गठित
विज्ञापन
अंबाला। लोकसभा आम चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष करवाने में कर्मचारियों और अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। चुनाव से संबंधित जिन कर्मचारियों और अधिकारियों की डयूटी लगाई है। ये पूरी निष्ठा और कर्तव्य के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करते हुए चुनाव कराने का कार्य करें।
उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त डाॅ. शालीन ने शुक्रवार को सिटी के कृषि सदन में स्टेटिक सर्विलेंस टीम, फ्लाइंग स्कवाड टीम सहित डयूटी मैजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित से मंत्रणा करते हुए दी। बैठक के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने फ्लाइंग स्कवाड टीम के विषय पर बताया कि इसके तहत 24 टीमें गठित की हैं।
विधानसभा क्षेत्र स्तर पर छह-छह टीमें सुबह और शाम के समय कार्य करेंगी। कहीं पर भी यदि आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना हो रही है, जैसे चौक-चौराहों पर या पुलिस बैरिगेड्स पर एवं अन्य जगह पर यदि प्रचार सामग्री चस्पा है तो उसे हटवाएंगे और उसकी वीडियोग्राफी करते हुए उसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम में देगें। वहीं सी-विजल एप के माध्यम से जो शिकायत उन्हें प्राप्त होगी, उसका 100 मिनट के अंदर निपटान करेगें।
विज्ञापन
वीडियो सर्विलेंस टीम चुनाव प्रचार के तहत यह सुनिश्चित करेगी, जहां पर कोई रैली, जनसभा व रोड शो होगा, उसकी हर गतिविधि की वीडियोग्राफी करेगी। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करेगी कि रैली या जनसभा के दौरान किसी जाति, समुदाय, व्यक्ति विशेष से संबंधित कोई भड़काऊ भाषण न हो। प्रत्याशी के प्रतिद्वंदी के व्यक्तिगत के खिलाफ भी कोई कटाक्ष नहीं होना चाहिए। इन सभी बातों को रिकार्ड किया जाना सुनिश्चित करें।
साथ ही यह भी ध्यान रखा जाएगा कि वीडियोग्राफी के दौरान समय अवधि की भी गणना की जाए।बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, एसडीएम सतिंद्र सिवाच, एसडीएम यश जालुका, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार के साथ संबंधित डयूटी मजिस्ट्रेट और अधिकारीगण मौजूद रहे।