फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   23 players will participate in Khelo India competition

23 खिलाडी़ लेंगे खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
23 players will participate in Khelo India competition
अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज के 23 खिलाड़ी खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के झंडे तले जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरू में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र तंवर ने बताया कि कॉलेज के खिलाड़ी अजय ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कराटे में निकिता ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में गोल्ड जीता है।
विज्ञापन

लवकेश व करण ने भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक हासिल किया। कराटे में अर्जुन, साहिल और प्रिंस ने पहले आठ स्थानों में अपने-अपने वेट कैटेगरी में स्थान प्राप्त कर खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई किया। वॉलीबाल में सूर्यांश और आयुष ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की राजरानी ने कबड्डी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता में आयुष ने द्वितीय स्थान और कृष्ण ने पहले 8 स्थानों में अपनी जगह प्राप्त की। मुक्केबाजी में कॉलेज के गौरव दत, विजय चहल व राहुल ढांडा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में रजत व कांस्य पदक प्राप्त कर स्थान प्राप्त किया। निशानेबाजी में अमन रावल ने 50 मीटर राइफल की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक प्राप्त कर व अंकित ने पिस्टल में रजत व कांस्य पदक प्राप्त खेलो इंडिया में जगह बनाई।
विज्ञापन

बास्केट बॉल में पार्थ व प्रवीण, तीरंदाजी में कृष्ण व नेहा ने प्रथम 8 स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन में विनेष ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। डॉ. सुरेन्द्र तंवर ने बताया कि 40 खेलों में से सिर्फ 18 खेल ही खेलो इंडिया में लिए गए हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से एसए जैन कॉलेज में खिलाड़ियों का दल सबसे बड़ा है। कॉलेज की प्रबंधक समिति व प्राचार्य डॉ आभा बंसल ने बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed