फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   226 students participated in the third maths fair, made 113 models

तृतीय गणित मेले में 226 छात्रों ने लिया भाग, बनाए 113 मॉडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
226 students participated in the third maths fair, made 113 models
गीता स्कूल नारायणगढ़ में विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि व अन्य। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तृतीय गणित मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणित मेले में कुल 226 छात्रों के द्वारा 113 मॉडल बनाए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग के सभी छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बाल वर्ग में वंशिका व आदित्य ने प्रथम स्थान, दीक्षा, परी, भव्या व नम्रता ने द्वितीय स्थान, राधिका व ट्विंकल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में निकिता, निधि रुद्रा, विनीत व आदर्श ने प्रथम स्थान, शगुन, कोमल, जश्नप्रीत, रणदीप, दीपांशु व मोहित ने द्वितीय स्थान, निधि, अंशु, कुमकुम, अंशिका व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तरुण वर्ग में चेतना व नवीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रश्न मंच प्रतियोगिता में दिव्या, खुशी, देवदत्त, राजकुमार व वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्रों ने गणितमय रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की गणित प्रमुख आचार्य अंजलि के नेतृत्व में विशु, नेहा, संजीव, सविता बख्शी व वरिष्ठ गणित आचार्य यादविंद्र और साहब सिंह के सहयोग से छात्रों ने मॉडल तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में नरेश गुप्ता, प्रदीप बख्शी, भूपेंद्र कपूर, नेहा धीमान, राहुल गर्ग शामिल रहे। मुख्य अतिथि व इस कार्यक्रम के प्रायोजक उमेश गुप्ता ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मंच संचालक कुलदीप छायाकार अश्विनी शास्त्री व अनुशासन प्रमुख विजय रहे। अंत में विकास शास्त्री ने शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed