फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डिपो से बस निकालने पर प्रशिक्षु ड्राइवर पर किया हमला, दो कर्मचारी नेताओं समेत चार हिरासत में

डिपो से बस निकालने पर प्रशिक्षु ड्राइवर पर किया हमला, दो कर्मचारी नेताओं समेत चार हिरासत में

Wed, 09 Jan 2019 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
डिपो से बस निकालने पर प्रशिक्षु ड्राइवर पर किया हमला, दो कर्मचारी नेताओं समेत चार हिरासत में
डिपो से बस निकालने पर प्रशिक्षु ड्राइवर पर हमला, दो कर्मचारी नेताओं समेत चार हिरासत में
विज्ञापन

फोटो नंबर----- 50 से 53
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते अंबाला डिपो में बसों को रोकने की कोशिश
बंद के पहले दिन रहा मिला-जुला असर, कामकाज प्रभावित, लोगों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को मिला-जुला असर रहा। कई यूनियनों ने हड़ताल में हिस्सा लिया तो कई यूनियनें किनारा करती दिखीं। हालांकि मंगलवार सुबह डिपो से प्रशिक्षण पर लगे ड्राइवर ने रोडवेज बस को निकाला तो वहां मौजूद हड़ताली कर्मचारियों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दो कर्मचारी नेताओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान बसों को रोकने की कोशिश में उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। इसके बावजूद हड़ताल में शामिल कई विभागों के कर्मचारियों ने दोपहर में नारेबाजी करते हुए शहर में प्रदर्शन किया।
------------
एक दिन पहले ही 60 बसें भिजवा दी थीं कैंट बस स्टैंड
रोडवेज प्रशासन ने हड़ताल से एक दिन पूर्व ही सोमवार शाम को 60 बसें अंबाला रोडवेज डिपो से कैंट बस स्टैंड पर भिजवा दी थीं। इस कारण हड़ताल के दौरान सड़कों पर बसें सरपट दौड़ती नजर आईं। हड़ताल में सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों के सामने प्रदर्शन किया। सुबह करीब दस बजे सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ, पर्यटन विभाग, अनुबंध अनुदेशक संघ, पैक्स कर्मचारी, सीटू से संबंधित आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर आदि रोडवेज वर्कशॉप के बाहर इकट्ठे हुए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी कर्मचारी रोष मार्च निकालते हुए अग्रसेन चौक, कपड़ा मार्केट से होते हुए नगर निगम पहुंचे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव सुरेंद्र राणा ने कहा कि अगर हड़ताल में हिरासत में लिए कर्मचारियों को नहीं छोड़ा तो नौ जनवरी को डीसी ऑफिस में गिरफ्तारियां देंगे।
विज्ञापन

-------------
एसकेएस नेता इंद्र सिंह बधाना समेत चार हिरासत में
मंगलवार सुबह रोडवेज के अंबाला डिपो से बसों का संचालन रोकने पर चार कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सुबह जब डिपो से बसों को बाहर निकाला जा रहा था तो वहां मौजूद रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना, अंबाला रोडवेज डिपो प्रधान रमेश श्योकंद, कंडक्टर सुरेश व विक्रम ने बसों को रोकने की कोशिश की। प्रशिक्षण पर लगे ड्राइवर रविंद्र बाली ने प्रशिक्षण वाली बस के स्थान पर रोडवेज की रूट पर चलने वाली बस को अंबाला छावनी पहुंचाने के लिए निकाला तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में रविंद्र का चश्मा टूट गया और हाथ पर चोट आई है। मौके पर मौजूद डीएसपी सुल्तान सिंह से भी उक्त कर्मचारियों ने बहस की। इस दौरान पुलिस ने उक्त चारों को हिरासत में लेकर बसों का संचालन करवाया। वहीं पुलिस का कहना है कि कर्मचारियों को ड्राइवर को पीटने पर हिरासत में लिया है। अभी मामला दर्ज नहीं किया है। जांच जारी है। रविंद्र ने आरोपियों पर गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
लोग रहे परेशान
दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन जहां गहरा असर नहीं देखने को मिला, लेकिन लोगों को कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि हड़ताल के मद्देनजर रोडवेज के अंबाला डिपो से एक दिन पूर्व शाम को ही बसें अंबाला छावनी बस स्टैंड भेज दी गई थीं, जिस कारण मंगलवार सुबह डिपो से बसों का संचालन देरी से होने पर लोगों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर नगर निगम व बैंकों में भी अपने विभिन्न कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
------------
विभिन्न विभागों में हड़ताल पर रहे कर्मचारी
- नगर निगम में सिटी जोन में रेगुलर कर्मी 135 हैं और सभी हड़ताल पर थे। सदर जोन में 93 में से 21 हड़ताल पर थे।
- आउटसोर्सिंग पर लगे सिटी जोन में 459 में से 439 कर्मी हड़ताल पर थे और सदर जोन में 397 में से 257 हड़ताल पर थे।
- वन विभाग में 72 कर्मी हड़ताल पर थे, जिनमें वन कर्मचारी संघ व वन मजदूर संघ हैं।
- आशा वर्कर 826 में से 600 हड़ताल पर थीं।
- पब्लिक हेल्थ में 177 में से 28 कर्मचारी हड़ताल पर थे।
- बिजली निगम में 128 कर्मी हड़ताल पर रहे।
- सिंचाई विभाग में 69 में से केवल एक कर्मी हड़ताल पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed