{"_id":"5c324d3dbdec22571b3c2fc5","slug":"21546800445-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर ने चपेट में लिया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पर ने चपेट में लिया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर :: 29
टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
दोसड़का-सढौरा मार्ग पर गांव धनौरा के बस स्टैंड पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। रविवार को दोसड़का-सढौरा मार्ग पर स्थित धनौरा गांव के बस स्टैंड पर एक ओवरलोड टिप्पर ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक टिप्पर छोड़कर फरार हो गया। मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएम अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी अनुसार गांव मादीपुर यमुनानगर निवासी कबुला भैंसों का व्यापार करता था। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने काम से दोसड़का जा रहा था। जैसे ही वह धनौरा गांव के बस स्टैंड पर पहुंचा तो एक बजरी से भरे ओवरलोड टिप्पर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टिप्पर युवक व मोटरसाइकिल को कई मीटर तक घसीटता ले गया। रोड के साथ पीपल के पेड़ से टकरा कर टिप्पर रुक पाया। पेड़ व टिप्पर के बीच कबुला का शव लगभग आधा घंटा फंसा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से टिप्पर को पेड़ से दूर कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है।
ओवरलोड वाहनों पर लगाम नहीं
मौके पर उपस्थित वाहन चालकों ने बताया कि दोसड़का-सढौरा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के कारण दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। इस हादसे से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन पुलिस व ट्रैफिक पुलिस इन ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने में विफल साबित हो रही है। आए दिन ओवरलोड वाहन लोगों की जान ले लेते हैं, पुलिस दो या चार दिन ओवरलोड वाहनों को पकड़ती है, बाद में फिर वही हाल।