{"_id":"5c018bf8bdec2241b770fd14","slug":"21543605240-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने राज्य का खाना बनाना चाहें तो अपनी किट साथ लाएं खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने राज्य का खाना बनाना चाहें तो अपनी किट साथ लाएं खिलाड़ी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने राज्य का खाना बनाना चाहें तो अपनी किट साथ लाएं खिलाड़ी
स्कूल नेशनल अंडर-19 गर्ल्स फुटबाल टूर्नामेंट :
एसजीएफआई की ओर से जारी मेन्यू के आधार पर मिलेगा खाना, अलग से खाना पकाना चाहें टीमें तो मिलेगी व्यवस्था
अब तक 25 टीमों ने प्रतियोगिता में भेजी एंट्री, फुटबॉल मैच के लिए चार वेन्यू तय
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्कूल नेशनल अंडर-19 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में जहां 25 टीमों ने अपनी एंट्री को फाइनल किया है, वहीं विभिन्न राज्यों से आने वाली टीमों को अपने हिसाब से खाना पकाने की छूट आयोजन कमेटी ने दी है। हालांकि एसजीएफआई द्वारा जारी मेन्यू के आधार पर मेस में खाना बनाया जाएगा। दूसरी ओर टूर्नामेंट के लिए चार वेन्यू फाइनल किए गए हैं, जहां पर यह मैच खेले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में 44 टीमों के आने की संभावना थी।
इस टूर्नामेंट में आने वाली टीमों के लिए मेस का प्रबंध किया गया है। इसके लिए कॉमन मेस और अपनी मेस का बंदोबस्त आयोजन कमेटी द्वारा किया जाना है। एसजीएफआई द्वारा जारी पत्र में कहा गया है दो स्तर पर मेस का बंदोबस्त किया जाएगा। इसमें खास निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई टीम अपनी मेस बनाना चाहती है तो आयोजन कमेटी को इसके लिए अपने स्तर पर बंदोबस्त करना होगा, जबकि अपनी किट उनको साथ लेकर आनी होगी। इसके लिए स्काउट्स एंड गाइड हट अंबाला कैंट में व्यवस्था की गई है। इसके तहत कॉमन मेस से चार दिसंबर से नौ दिसंबर तक प्रति खिलाड़ी को प्रतिदिन दो सौ रुपये के हिसाब से सुबह, दोपहर व रात का खाना दिया जाएगा।
पांच दिसंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता
स्कूल नेशनल अंडर-19 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत अब तक 25 टीमों ने अपनी एंट्री भेजी है। यह टीमें चार दिसंबर से जहां अंबाला में रिपोर्ट करेंगी, वहीं 5 दिसंबर से यह प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके तहत अंबाला कैंट के जीएमएन कॉलेज में पांच दिसंबर को प्रतियोगिता की ओपनिंग की जाएगी, जबकि जीएमएन कॉलेज, एसडी कॉलेज, कॉन्वेंट ऑफ सेक्रेड हार्ट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के फुटबॉल मैदानों में प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
-----------
दूसरे राज्यों से आने वाले खिलाड़ी अपनी मेस तैयार कर सकते हैं, जबकि इनको खाने की अपनी किट लानी होगी। इसके अलावा कॉमन मेस से खिलाड़ियों को भोजन देने की व्यवस्था है। इसके अलावा करीब 25 टीमों ने एंट्री भेजी है जबकि एक दिसंबर को टीमों की फाइनल लिस्ट तैयार होगी।
-उमा शर्मा, डीईओ, अंबाला।