फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   लगातार तीसरे दिन निगम टीम ने दुकानों के आगे से हटाया अतिक्रमण

लगातार तीसरे दिन निगम टीम ने दुकानों के आगे से हटाया अतिक्रमण

Sat, 01 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन निगम टीम ने दुकानों के आगे से हटाया अतिक्रमण
निगम टीम ने बाजारों से हटाया अतिक्रमण, रेहड़ियां कब्जे में लीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। लगातार तीसरे दिन नगर निगम द्वारा कैंट के बाजारों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शुक्रवार दोपहर निगम टीम ने बाजारों में दुकानदारों द्वारा अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया और जिन लोगों की रेहड़ियां लगी हुई थीं उन्हें भी कब्जे में लिया गया।
यह अभियान निगम कर्मी सुरेंद्र राणा की देखरेख में चलाया गया जिसमें होमगार्ड की टीम भी शामिल रही। निगम के अमले को देखकर दुकानदारों ने खुद ही दुकानों से सामान अंदर करना शुरू कर दिया। इस दौरान नगर निगम कर्मचारियों की ओर से कुछ दुकानदारों को अल्टीमेटम भी दिया गया जबकि कुछ का सामान जब्त किया गया है। निगम द्वारा निगम कार्यालय के समीप से अभियान आरंभ किया गया। यहां सड़क के किनारे लगी रेहड़ी को कब्जे में लिया गया। इसके बाद कैंट की पुरानी अनाज मंडी व सदर बाजार में अभियान चलाया गया। बता दें कि शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन निगम ने बाजारों में अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। इससे पहले भी सदर व महेश नगर क्षेत्र में कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

टीम के जाते ही फिर रख रहे सामान
निगम टीम के जाते ही दुकानदार फिर से दुकानों के आगे अपना सामान रख रहे हैं। सदर बाजार, राय मार्केट, महेश नगर में मच्छी मार्केट, चौड़ा बाजार, निकलसन रोड आदि बाजारों में कई दुकानदार अब भी निर्धारित सीमा से बाहर अपना सामान लगा रहे हैं। इससे खासकर वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार एसोसिएशन ने जताया विरोध
उधर, निगम की इस कार्रवाई का विरोध बाजार एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। द मेन सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुलाटी ने कहा कि निगम को समस्या का स्थायी तौर पर समाधान निकालने की जरूरत है न कि दुकानदारों को बार-बार परेशान करने की। उन्होंने कहा कि बाजारों में वाहन चालक अपने वाहन खड़े कर रहे हैं जोकि समस्या का मुख्य कारण है। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए, मगर निगम दुकानदारों को अपना सॉफ्ट टारगेट बना रही है जोकि किसी भी सूरत में ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed