फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आज से राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप

आज से राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप

Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आज से राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी सब जूनियर  नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप
सब जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप आज से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। प्रदेश में पहली बार सब जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप नॉर्थ जोन का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने अंबाला क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि यह प्रतियोगिता सिटी के सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी जोकि 20 से 25 अगस्त तक चलेगी।
25 अगस्त को चैंपियनशिप के समापन पर स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। इससे पूर्व एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, महासचिव ललित चौधरी, अंबाला तैराकी एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र विज, संयुक्त सचिव रमन, वीके गुप्ता व अन्य सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग के लड़के भाग ले रहे हैं। इसमें मेजबान हरियाणा के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्य की टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार करवाया जाएगा। निर्णायक की भूमिका के लिए रेफरी व अन्य सदस्य भी ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से नियुक्त किए गए हैं। सोमवार को पहला मैच उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की टीमों के बीच सुबह आठ बजे और दूसरा मैच दिल्ली और हरियाणा के बीच तीन बजे होगा। अध्यक्ष अम्मू ने फुटबाल एसोसिएशन को अपने निजी खाते से 2 लाख रुपये व कोषाध्यक्ष कल्याण चौहान की तरफ से 2 लाख की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में जिला फुटबाल संघ गठित किए गए है। लड़कियों की जूनियर चैंपियनशिप गोवा में आयोजित होने जा रही है जिसमें हरियाणा की प्रतिभागिता रहेगी।
विज्ञापन

सरकार सिर्फ आशीर्वाद देती है : अम्मू
प्रेस वार्ता में पत्रकार के द्वारा पूछे गए सवाल कि आपने व अन्य ने दो-दो लाख रुपये दान में दिए हैं। सरकार खिलाड़ियों को रुपये नहीं देती तो अध्यक्ष ने हंसते हुए जवाब को टाला और कहा कि सरकार सिर्फ आशीर्वाद देती है और उनके आशीर्वाद से प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed