फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डीसी ने किया सरल केंद्र का उद्घाटन, मिलेगा योजनाओं का लाभ

डीसी ने किया सरल केंद्र का उद्घाटन, मिलेगा योजनाओं का लाभ

Fri, 20 Jul 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने किया सरल केंद्र का उद्घाटन, मिलेगा योजनाओं का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने वीरवार को लघु सचिवालय नारायणगढ़ में अंत्योदय सरल केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के खुलने से विभिन्न प्रकार की 35 सेवाएं तथा विभिन्न विभागों की अभी 120 के लगभग योजनाएं शुरू हो गई हैं जिनका लाभ लोगों को मिलेगा। बाद में यहां 200 से अधिक योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा।

उपायुक्त ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहले अलग-अलग विभागों में चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। सभी सेवाएं एक छत के नीचे आने से अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस अंत्योदय सरल केंद्र में महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों, किसानों आदि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्म सबंधी जरूरी औपचारिकताएं यहीं पूरी होंगी। इस मौके पर उपायुक्त ने इस केंद्र में अपना कार्य करवाने आये लोगों से बातचीत भी की। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान एसडीएम विरेंद्र सिंह सांगवान, डीएसपी अमित भाटिया, तहसीलदार रमेश अरोड़ा, नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी संदीप गोयल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विनय गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed