फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हड़ताल पर डटे सफाईकर्मी, पुलिस ने समझाया पर नहीं माने

हड़ताल पर डटे सफाईकर्मी, पुलिस ने समझाया पर नहीं माने

Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर डटे सफाईकर्मी, पुलिस ने समझाया पर नहीं माने
हड़ताल पर डटे सफाई कर्मी, पुलिस ने समझाया पर नहीं माने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंटोनमेंट बोर्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारी चौथे दिन भी हड़ताल को जारी रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इस दौरान सीईओ के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि बोर्ड अधिकारी उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान कर्मियों को मौके से हटवाने के लिए पुलिस टीम भी पहुंची, मगर उन्होंने हटने से इंकार कर दिया।

कैंटोनमेंट बोर्ड सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय, महासचिव प्रमोद व अन्य के नेतृत्व में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। वीरवार को प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बोर्ड अधिकारियों पर आरोप लगाए कि बीते काफी समय स कर्मचारियों का दोहन किया किया जा रहा है जिस कारण उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों को हटाने का प्रयास किया, मगर कर्मचारी प्रदर्शन पर डटे रहे। पुलिस ने उन्हें इस मामले को लेकर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, मगर कर्मचारी इस बात पर अड़े रहे कि उन्हें लिखित में जब तक बोर्ड अधिकारी आश्वासन नहीं देते तब तक वह धरने पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed