{"_id":"5b33dbbc4f1c1b624d8b876c","slug":"21530125244-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले पर बिजली कर्मी कर रहे थे गेट मीटिंग, एसडीओ और यूनियन में विवाद, बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले पर बिजली कर्मी कर रहे थे गेट मीटिंग, एसडीओ और यूनियन में विवाद, बुलाई पुलिस
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेट मीटिंग में कर्मचारियों से विवाद पर एसडीओ ने खुद को कमरे में बंद किया, बुलाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बब्याल पावर हाउस में कर्मचारियों के तबादले को लेकर चल रही गेट मीटिंग के दौरान एसडीओ और यूनियन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एसडीओ को पुलिस बुलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि एक बार तो एसडीओ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जबकि कर्मचारियों के तेवर देखकर मामला कभी भी भड़क सकता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सईएन ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार हाल ही में एसडीओ ने पावर स्टेशन के कुछ कर्मचारियों का तबादला कर दिया था। इसी को लेकर कर्मचारियों की गेट मीटिंग बुलाई थी। इसी दौरान एसडीओ और गेट मीटिंग पर बैठे यूनियन पदाधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एसडीओ कमरे में पहुंचे और दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान एसडीओ ने पुलिस व आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। यूनियन के प्रधान गोपाल व सुभाष सैनी ने बताया कि सब यूनिट बब्याल द्वारा दिए गए नोटिस के अनुसार बब्याल के कर्मचारी गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एसडीओ बब्याल कार्यालय में आये और कर्मचारियों को अपशब्द कहने लगे। उधर, इस मामले को लेकर एसडीओ अतितोष सिंह का कहना है कि गेट मीटिंग की जा रही थी तो उन्होंने उधर जाने के लिए कहा था। इस दौरान यूनियन के कुछ लोग एकत्रित होकर आए और उसके साथ हाथापाई करने के लिए और दरवाजा बंद करके उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सईएन ने दोनों पक्षों को बिठाकर मामला शांत कराया।