{"_id":"5a09f79b4f1c1b74698bb6fb","slug":"21510602651-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पति पर लगाया मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पति पर लगाया मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
पत्नी के साथ मारपीट कर जान मारने से धमकी देने का मामला सामने आया है। पत्नी ने इस बारे मुलाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। मामला सरदेहड़ी गांव का है। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है ।
शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह सरदेहड़ी की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी पटियाला के आंनदनगर निवासी रमनजीत के साथ हुई थी और दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि वह अध्यापिका है। उन्होंने बताया कि उसका पति उसके साथ पहले दिन से ही मारपीट करता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसको लेकर पटियाला के त्रिपुड़ी थाने एवं मुलाना थाने में शिकायतें दी गई थी, लेकिन बाद में रजामंदी करके वे उसे घर ले गये थे। इसके बाद 12 नवंबर को पारिवारिक विवाद के चलते उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।