{"_id":"596e5ed94f1c1b6a348b45f1","slug":"21500405465-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजादपुर में भी पुलिस ने काटे छह वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहजादपुर में भी पुलिस ने काटे छह वाहनों के चालान
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़/शहजादपुर। बस स्टैंड नारायणगढ़ के बाहर बसों के कारण लगने वाले जाम को लेकर एसडीएम मोनिका गुप्ता ने मंगलवार को कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने जहां दो बसों के चालान काटे, वहीं, शहजादपुर में भी पुलिस ने छह वाहनों के चालान काटे। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने 18 जुलाई के अंक में नारायणगढ़ में बसों के कारण लगने वाले जाम के बारे में समाचार प्रकाशित किया था।
बता दें कि बस स्टैंड नारायणगढ़ से निकलने वाली बसें सड़क पर ही जाम की स्थिति पैदा कर देती हैं। इस कारण अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी पर एसडीएम ने मंगलवार को बस स्टैंड का दौरा किया और बस स्टैंड के बाहर गलत पार्किंग में खड़ी दो प्राइवेट बसों के चालान किये। इस मौके पर थाना प्रभारी कंवलजीत भी मौजूद रहे। एसडीएम ने परिवहन विभाग के जीएम तथा नारायणगढ़ बस स्टैंड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें कि बस स्टैंड के बाहर गलत पार्किं में बसें न खड़ी हों। एसडीएम ने थाना प्रभारी को भी निर्देश दिये कि वे नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग करे और यातायात नियमों की उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें।
उधर, शहजादपुर पुलिस ने मंगलवार को छह वाहनों के चालान किए। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि सुबह बस स्टैंड शहजादपुर से होकर गुजरने वाले टिप्परों के चालान किये गए है, जो कि नो एंट्री एरिया से होकर गुजर रहे थे। बस स्टैंड होने के चलते यह सड़क बहुत व्यस्त है, जहां नो एंट्री है। पुलिस ने चार टिप्परों के चालान किए। वहीं दूसरी और शरारती तत्वों पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने दो बाइकों के प्रेशर हार्न के भी चालान किये।