{"_id":"59457b0e4f1c1b25468b47fb","slug":"21497725710-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हालत के लिए कांग्रेस स्वयं जिम्मेदार : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हालत के लिए कांग्रेस स्वयं जिम्मेदार : कटारिया
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की खस्ता हाल के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : कटारिया
नारायणगढ़। सांसद रतन लाल कटारिया ने विपक्ष पर किसानों के कंधे पर बंदूक रख राजनीति करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसान की हालत के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। रतन लाल कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि है, केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने किसान हित में अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ देश के किसानों को मिल रहा है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के सवाल पर सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार इसे चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है।
खैर चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
नारायणगढ़। क्षेत्र में हो रही खैर की लकड़ी को चोरी करने के मामले में सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी सुभाष निवासी भरेड़ी को अदालत पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। वहीं दो आरोपी सलीम निवासी नगली और बीरबल निवासी सढ़ौरा को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। तीनों को गांव बख्तुआ-नेकनावा के मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि बीती 8 मई को गांव भरेड़ी की सरपंच स्यामो देवी ने थाना नारायणगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके गांव की पंचायती भूमि से लगभग 45 पेड़ खैर के चोरी हो गए है। उनका कहना था कि उनकी पंचायती भूमि में से पहले भी पेड़ चोरी हो चुके है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।