फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   21.44 lakhs cheated in the name of sending to Australia

Ambala News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 21.44 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
21.44 lakhs cheated in the name of sending to Australia
बराड़ा। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर बराड़ा की हनुमान कॉलोनी निवासी विशाल से 21 लाख 44 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शातिर आरोपियों ने पहले तो झांसे में लेकर दुबई के रास्ते ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कहीं। इसके बाद प्रताड़ित भी किया।
विज्ञापन

कई दिन तक भूखे-प्यासे भी रखा। मुंबई लाने के बाद एक कमरे में कैद कर मारपीट भी की। बराड़ा थाना पुलिस ने हनुमान कॉलोनी निवासी विशाल की शिकायत पर दविंद्र डोगरा, वनीता डोगरा, असगर मसूर अली खान, संगीता अनंदा मदाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि जनवरी 2024 में आरोपियों ने विदेश भेजने की बात बोलकर झांसे में लिया था। कहा था कि आसानी से ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिला देंगे, इसके लिए करीब 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। दो फरवरी को पांच लाख रुपये दिए थे और दस्तावेज। आश्वासन मिला था कि एक सप्ताह में वीजा आ जाएगा। वह दिल्ली फ्लाइट लेने के लिए पहुंचे, जहां पर आरोपियों ने कहा कि वह दुबई के जरिए ऑस्ट्रेलिया भेजेंगे। उस समय भी दो लाख रुपये धीरहम दिए। फिर भी ऑस्ट्रेलिया न भेजकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पैसों की डिमांड करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन तक भूखा-प्यासा रखा। झांसे में लेते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया का वीजा आ गया है, जो पैसे रह गए है वो भी दे दो। पैसे लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया की जगह मुंबई लाकर कमरे में कैद कर दिया व मारपीट भी की। किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद 10 जुलाई को भाई के जरिये घर वापस आया। आरोपियों से वापस आने के बाद पैसे वापस मांगे तो पहले टाल-मटोल करते रहे। फिर उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed