फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2081.65 km long line electrified under Ambala division

Ambala News: अंबाला मंडल के अधीन 2081.65 किमी लंबी लाइन विद्युतीकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
2081.65 km long line electrified under Ambala division
अंबाला। रेलवे के विद्युतीकृत को 100 वर्ष पूरे हो गए हैं और देश से जुड़ा रेलवे लाइन का 98 प्रतिशत हिस्से का विद्युतीकरण हो चुका है। इसी कड़ी में अंबाला मंडल ने भी 38 वर्ष के अंदर अपने अधीन सभी रेल मार्गाें का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल में नैरो गेज यानी छोटी रेलवे लाइन कालका-शिमला को छोड़कर अन्य ब्रॉड गेज बड़ी रेलवे लाइनों को विद्युतीकृत कर दिया गया है जोकि अंबाला मंडल के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसमें 1047.46 रेल मार्ग पर 2081.65 किलोमीटर की रेल लाइन बिछाई गई है। इसमें रेलवे यार्ड और लूप रेल लाइन भी शामिल है। रेलवे लाइनों को विद्युतीकृत खंडों की मदद से बिजली की सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

--
547 करोड़ हुए खर्च

ट्रेनों की 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ने में सब स्टेशन सहायक बन रहे हैं। अंबाला मंडल के अधीन 13 सब-स्टेशनों का निर्माण किया गया है। वहीं, विद्युतीकृत खंडों पर नजर रखने और उन्हें दिशा और निर्देश देने के लिए अंबाला मंडल कार्यालय में ही आधुनिक कंट्रोल सेंटर बनाया गया है जोकि 24 घंटे लगातार कार्य करता है। अंबाला मंडल ने रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण पर लगभग 547 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
1987 में बना था मंडल
अंबाला मंडल का गठन एक जुलाई 1987 में हुआ था। मौजूदा समय में मंडल के अधीन 141 रेलवे स्टेशन हैं। इसमें नौ प्रमुख रेलवे स्टेशन भी हैं। अंबाला कैंट और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को ए-1 श्रेणी का सम्मान मिला हुआ है। वहीं, बठिंडा, जगाधरी, कालका, पटियाला, राजपुरा, सहारनपुर, सरहिंद व जाखल रेलवे स्टेशन बी श्रेणी के हैं। मंडल में लगभग 14 हजार कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।


मंडल के प्रमुख सेक्शन
अंबाला रेल मंडल में विश्व धरोहर रेल सेक्शन कालका-शिमला सहित अंबाला-सहारनपुर, अंबाला-मोहड़ी, सहारनपुर-साहनेवाल, मोहड़ी-कालका, रोपड़-नंगलडैम, नंगलडैम-अंब अंदौरा प्रमुख हैं। इसके अलावा भी राजस्थान, दिल्ली आदि से जुड़े कई छोटे रेल सेक्शन हैं।


--
रेलवे में विद्युतीकरण का कार्य 1925 में शुरु हुआ था जोकि वर्ष 2025 में भी जारी है। रेलवे 100 वर्ष विद्युतीकरण के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। अंबाला मंडल का गठन 1987 में हुआ था और अब मंडल के अधीन कालका-शिमला सेक्शन को छोड़कर अन्य सभी सेक्शन विद्युतीकरण सुविधा से लैस हैं।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed