फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रोमांचक मुकाबले में मेजबान अंबाला हॉकी स्पर्धा से बाहर

रोमांचक मुकाबले में मेजबान अंबाला हॉकी स्पर्धा से बाहर

Sun, 03 Feb 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में मेजबान अंबाला हॉकी स्पर्धा से बाहर
अंबाला कैंट। जीएमएन कॉलेज में दो दिवसीय इन्वीटेशनल ओपन हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हुआ। पहले ही राउंड में कड़े मुकाबले में मेजबान अंबाला की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। प्रतियोगिता में आठ अलग-अलग शहरों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। हॉकी एसोसिएशन द्वारा कराई जा रही प्रतियोगिता का आगाज दोपहर जीएमएन कालेज के प्रिंसिपल डॉ. राजपाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंबाला के अलावा कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, हाबड़ी (कैथल), सोनीपत, पटियाला, शाहाबाद और पंचकूला की टीम हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर मुख्यतिथि प्रिंसिपल डॉ. राजपाल सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से ही खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होता है। कॉलेज में खेलों की बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई हैं और हॉकी के लिए बेहतर ग्राउंड कॉलेज में उपलब्ध है। इस दौरान हॉकी एसोसिएशन के पैट्रर्न राजिंद्र विज, अध्यक्ष सुरजीत सिंह, सचिव एसएस मान, आयोजक सचिव विनोद कुमार एवं अन्य ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। इससे पहले सुबह के सत्र का पहला मुकाबला कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के बीच खेला गया। कुरुक्षेत्र ने यमुनानगर को 7-0 से मात दी। दूसरा मुकाबला हाबड़ी-सोनीपत के मध्य हुआ जिसमें हाबड़ी 2-0 से विजय रहा। तीसरा मुकाबला शाहबाद-पटियाला के मध्य हुआ जिसमें शाहबाद 4-0 से विजयी रहा। दिन का अंतिम मुकाबला पंचकूला और मेजबान अंबाला के बीच हुआ। पंचकूला ने यह मुकाबला 3-2 से जीत लिया। रविवार को अब प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल हाबड़ी-शाहबाद और दूसरा सेमीफाइनल कुरुक्षेत्र-पंचकूला के बीच होगा। दोपहर बाद फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed