{"_id":"5c2e6645bdec22569632ff43","slug":"201546544709-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों का डीसी व एसपी भी करें दौरा : ढेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों का डीसी व एसपी भी करें दौरा : ढेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा केंद्रों का डीसी-एसपी भी करें दौरा : ढेसी
फोटो नंबर-----15
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 5 व 6 जनवरी को अध्यापक पात्रता परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि डीसी व एसपी परीक्षा के दौरान संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का दौरा करना भी सुनिश्चित करें। बोर्ड द्वारा परीक्षा के आयोजन को लेकर जो भी हिदायतें जारी किए गए हैं, उनको ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन करवाएं। उन्होंने परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले, इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी बेहतर व्यवस्था करने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पुलिस व्यवस्था रखें। बैठक में डीसी शरणदीप कौर बराड़, एसपी आस्था मोदी, हरियाणा सशस्त्र पुलिस प्रथम वाहिनी के कमांडेंट अशोक कुमार, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, नगराधीश सुशील कुमार, जीएम रोडवेज गगनदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा, मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।