फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर केयर सेंटर के निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को कार्य तीव्र गति से करने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर केयर सेंटर के निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को कार्य तीव्र गति से करने के दिए निर्देश

Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर केयर सेंटर के निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को कार्य तीव्र गति से करने के दिए निर्देश
कैंसर केयर सेंटर के निर्माण में तेजी लाएं एजेंसी प्रतिनिधि : विज
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण कार्य का लिया जापजा, कहा- लोगों को जल्दी मिलना चाहिए लाभ
फोटो नंबर-----13
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को सिविल अस्पताल परिसर छावनी में निर्माणाधीन कैंसर केयर सेंटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को गति देने के लिए अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए और कहा कि जनता को इस सुविधा का लाभ जल्दी मिलना चाहिए। विज ने बताया कि इसके निर्माण पर 56 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री ने इस परियोजना का शिलान्यास 24 जुलाई को किया था और निर्माण एजेंसी द्वारा इसका निर्माण कार्य वर्ष 2019 में पूरा करके इसी वर्ष के दौरान रोगियों को कैंसर की उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। मंत्री ने बताया कि कैंसर केयर सेंटर की स्थापना के लिए चार मंजिला भवन तैयार किया जा रहा है और इसकी नींव भी तीन मीटर से अधिक गहराई से तैयार करवाई गई है। यह कैंसर केयर सेंटर बनने से छावनी को उत्तर भारत के नक्शे पर विशेष पहचान हासिल होगी। इस सेंटर में कैंसर के सभी प्रकार के मरीजों के उपचार और देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें केमिकल, रेडियोग्राफी और सर्जरी इत्यादि की सुविधाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने पर्यावरण की मांग के अनुरूप बनने वाले इस अस्पताल में सौर ऊर्जा के प्रयोग के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण के सभी मापदंड अपनाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज ने कहा कि हरियाणा में कैंसर के उपचार के लिए पहला राजकीय कैंसर केयर सेंटर स्थापित होगा। इसके निर्माण से आसपास के क्षेत्रों के 50 लाख से अधिक लोगों को कैंसर उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हो पाएगी। इस समय देश में कैंसर के रोगियों की संख्या 25 लाख है और 7 लाख मरीज प्रतिवर्ष इस सूची में और जुड़ जाते हैं। भारत में प्रतिवर्ष कैंसर रोग के कारण 5.56 लाख लोगों की मृत्यु होती है। निजी क्षेत्र में इसका इलाज बहुत मंहगा होने के कारण आम व्यक्ति इलाज नहीं करवा पाता। उन्होंने कहा कि पीजीआई में अत्यधिक भीड़ होने के कारण मरीजों को इलाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर एसडीएम छावनी सुभाष चंद्र सिहाग, एसएमओ डॉ. सतीश गुप्ता, पूर्व पार्षद ललित चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed