फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों ने तोड़ी सील, कार्रवाई शुरु

स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों ने तोड़ी सील, कार्रवाई शुरु

Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों ने तोड़ी सील, कार्रवाई शुरु
स्क्रीनिंग प्लांटों की सील तोड़कर चला रहे थे प्लांट, चार पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। प्रदूषण विभाग द्वारा अगस्त 2018 में सील किए गए स्क्रीनिंग प्लांटों के मालिकों द्वारा सील तोड़ने के उपरांत प्लांट चलाने के आरोप में पुलिस ने चार स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
बुधवार को एसडीएम की अगुवाई में खनन अधिकारी सुनील कुमार, प्रदूषण विभाग के एसडीओ नरेश कुमार, जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह आदि ने क्षेत्र के गांव राउमाजरा व संगरानी में बंद पड़े स्क्रीनिंग प्लांटों का दौरा किया। खनन अधिकारी सुनील ने बताया कि प्रदूषण विभाग द्वारा लगभग चार माह पूर्व सील किए गए गांव राउमाजरा के श्रीमहादेव ग्रेवल्स, श्रीमारकंडा ग्रेवल्स व आरआर यूनिट-1 नामक स्क्रीनिंग प्लांट बुधवार को चलते पाए गए। इसी प्रकार गांव संगरानी में स्थित संगरानी स्क्रीनिंग प्लांट नंबर 2 भी चलता पाया गया। इन चारों स्क्रीनिंग प्लांटों के नजदीक ग्रेवर का अवैध खनन भी पाया गया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों ने अपने प्लांटों की सील तोड़कर इन्हें अवैध रूप से चलाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की है व अवैध खनन किया है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ थाना प्रभारी हरभजन सिंह के अनुसार पुलिस ने खनन अधिकारी सुनील कुमार की शिकायत पर गांव राउमाजरा के तीन तथा गांव संगरानी के एक स्क्रीनिंग प्लांट मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 379 व 21, 4, 4ए एमएमआरडी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed