{"_id":"5b7f0f1c42c792464429e7af","slug":"201535053596-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश में नारायणगढ़ मेन बाजार में जर्जर भवन की दीवारें गिरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश में नारायणगढ़ मेन बाजार में जर्जर भवन की दीवारें गिरीं
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में नारायणगढ़ मेन बाजार में जर्जर भवन की दीवारें गिरीं
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। वीरवार सुबह आई तेज बारिश में शहर के मेन बाजार में स्थित एक जर्जर भवन की दीवारें भरभराकर गिर गईं। गनीमत रही कि उस समय बारिश के चलते बाजार में आवाजाही न के बराबर थी। वर्षों पुरानी इस इमारत के ढह जाने से हालांकि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन साथ लगते भवन को जरूर खतरा उत्पन्न हो गया है। वहीं ट्विन सिटी में भी जर्जर इमारतें हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं।
शहर के मुख्य बाजार में लगभग 200 वर्ष पुरानी इमारत, जो रामचंद्र वासी नारायणगढ़ के नाम थी, वीरवार सुबह आई तेज बारिश में इमारत का एक भाग भेंट चढ़ते हुए मलबा बाजार में गिर पड़ा। हालांकि पड़ोस में स्थित दुकानदारों और लोगों को जर्जर हो चुकी इस इमारत को गिराने को लेकर नगरपालिका में एक शिकायत भी दे रखी थी, जिसको लेकर संजीदा रहे नगरपालिका प्रबंधन ने इस बाबत एक नोटिस जहां मालिकों को दे डाला था, वहीं इस इमारत के बाहर भी उसे चस्पा भी किया था।
शहरवासियों विश्वबंधु गुप्ता, विनोद डांग, रमेश सप्पल आदि का कहना था कि उन्होंने जून 2017 में इस भवन को गिराने बारे एक दरखास्त नगरपालिका नारायणगढ़ को दी, जिस पर पालिका प्रशासन ने मालिकों को नोटिस भेजने के साथ-साथ नोटिस की प्रति इस भवन पर भी चस्पा कर दी थी। शरारती तत्वों ने रात को ही उतारकर फेंक दी थी। अब भी लगभग 15 दिन पूर्व बरसात के मौसम को देखते हुए एक और शिकायत नपा प्रशासन को दी थी, जिस पर नगरपालिका ने एक और नोटिस भवन के बाहर चस्पा किया। उसमें मालिकों को एक माह के निर्धारत समय के अंदर इस भवन को गिराने की सूचना भी दी थी परंतु निर्धारित अवधि से पूर्व ही तेज बारिश ने भवन को धराशायी कर दिया।
विज्ञापन
उधर इस संदर्भ में नगरपालिका चेयरमैन श्रवण कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इस इमारत की जर्जर हालत को देखते हुए गिराने का नोटिस दिया गया था। इस नगर में अन्य पुराने व जर्जर भवन कितने हैं, जिस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी दो माह पूर्व ही नपा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। इसके बारे में सही जानकारी वह रिकार्ड का अवलोकन करने उपरांत शीघ्र ही दे देंगे।