फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हरियाणा ने दिल्ली को 6-2 से दी मात

हरियाणा ने दिल्ली को 6-2 से दी मात

Tue, 21 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा ने दिल्ली को 6-2 से दी मात
हरियाणा ने दिल्ली को 6-2 से दी मात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित सब जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप नॉर्थ जोन के मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को 6-2 से तो उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 5-0 से मात दी। इससे पहले सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव ललित चौधरी, तैराकी एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र विज, फुटबाल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अरविंद शर्मा, रमन कुमार, अंबाला फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान बीएस बिंद्रा, डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग अरुण कांत, सेवानिवृत्त डीएसओ मुकेश रिखी, ओम सहगल, संजीव चौधरी, हरपाल सिंह व अन्य ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। ललित चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के तहत लड़कों के आयु वर्ग 14 में देश के विभिन्न राज्यों से आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबान हरियाणा के अलावा चैंपियनशिप में पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्य की टीमें शामिल हैं। इस मौके पर मैच कमिशनर शैलेस, प्रिंस सब अस्तियन, कोच राजीव कुमार, हरपाल सिंह, ओम सहगल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
आज पंजाब-हिमाचल प्रदेशऔर उत्तराखंड-चंडीगढ़ के बीच होंगे मैच
21 अगस्त को पहला मैच पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच, दूसरा मैच उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बीच, 22 को पहला मैच हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच व दूसरा मैच जम्मू कश्मीर और दिल्ली के बीच, 23 को पहला मैच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच और दूसरा मैच चंडीगढ़ और पंजाब के बीच, 24 को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बीच और दूसरा मैच दिल्ली और उत्तराखंड के बीच, 25 को पहला मैच हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच व दूसरा मैच पंजाब और उत्तराखंड के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed