फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पंजाब सरकार सिद्धू के खिलाफ करे कार्रवाई : विज

पंजाब सरकार सिद्धू के खिलाफ करे कार्रवाई : विज

Sun, 19 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार सिद्धू के खिलाफ करे कार्रवाई : विज
पंजाब सरकार सिद्धू के खिलाफ करे कार्रवाई : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने की चौतरफा निंदा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ट्वीट के माध्यम से सिद्धू पर बरसे और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पंचतत्व में विलीन हो जाने पर सारा देश आज शोक में डूबा है। देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने पर उनके शपथ ग्रहण समारोह में जश्न मना रहे हैं, यह अति निंदनीय है। विज ने कहा कि माना सिद्धू और इमरान खान की दोस्ती है, पर क्या यह दोस्ती देश से बड़ी है। विज ने मांग की कि पंजाब सरकार को नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उधर, पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी अंबाला के प्रधान सूबेदार अतर सिंह मुलतानी ने सिद्धू के पाकिस्तान जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो आए दिन देश के सैनिक सीमा पर शहीद हो रहे हैं। ऊपर से कांग्रेस मंत्री सिद्धू आतंकवादी देश पाकिस्तान के आर्मी चीफ को गले लगा रहे हैं। यह सीधा देश के शहीदों का अपमान है। ऐसे गद्दारों के ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed