फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मजबूत होगी सेना क्षेत्र की सुरक्षा, महत्वपूर्ण स्थान होंगे सीसीटीवी की नजर में

मजबूत होगी सेना क्षेत्र की सुरक्षा, महत्वपूर्ण स्थान होंगे सीसीटीवी की नजर में

Thu, 19 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मजबूत होगी सेना क्षेत्र की सुरक्षा, महत्वपूर्ण स्थान होंगे सीसीटीवी की नजर में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। सेना क्षेत्र की सुरक्षा अब पहले से भी ज्यादा मजबूत होगी। प्रमुख क्षेत्र पूरी तरह से अब सीसीटीवी कैमरे की जद में होंगे। द्वितीय चरण की योजना के तहत बोर्ड सेना क्षेत्र में 50 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। महत्वपूर्ण है कि इसका कंट्रोल रूम बोर्ड कार्यालय में ही होगा और लगभग पंद्रह दिन की रिकार्डिंग कंट्रोल रूम में स्टोर की जा सकेगी। कैंट के सबसे व्यस्त इंदिरा चौक पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
यहां लगेंगे सीसीटीवी
सीसीटीवी कैमरे सेना क्षेत्र के एंट्री प्वाइंट के अलावा विभिन्न पार्कों, तोपखाना क्षेत्र, काली पलटून पुल के अलावा इंदिरा चौक पर भी लगाने की योजना है। हालांकि यहां पहले से ही छह कैमरे लगे हैं, मगर बोर्ड की योजना इस प्रमुख चौराहे पर और कैमरे लगाकर पूरी तरह से क्षेत्र को सुरक्षित करने की है। बता दें कि इंदिरा चौक कैंट का सबसे व्यस्तम चौराहा है और यहां से सेना क्षेत्र को भी प्रवेश किया जाता है। इसी वजह से इस चौराहे पर बोर्ड का फोकस ज्यादा है। यहां पर हाई क्वालिटी के सीसीटीवी लगाए जाएंगे जिनके जरिए दिन व रात्रि के समय बेहतर तरीके से क्षेत्र में नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

पहले लगे कैमरों से पुलिस को मिली काफी मदद
बता दें कि बोर्ड द्वारा कैपिटल चौक पर पूर्व में लगाए गए छह कैमरों से विभिन्न केसों की जांच में जिला पुलिस को काफी मदद मिली है। पुलिस द्वारा कैंटोनमेंट बोर्ड को सीसीटीवी फुटेज चेक करने के लिए कई आवेदन किए गए थे जिसके बाद उन्हें फुटेज चैक कराई गई थी। यहां पर 15 दिन की सीसीटीवी फुटेज को स्टोर किया जा सकता है। बोर्ड में ही सीसीटीवी का कंट्रोल भी स्थापित है जोकि पूरी तरह से एसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट कैंटोनमेंट की ओर बढ़ते कदम
विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी लगाना बोर्ड क्षेत्र को स्मार्ट कैंटोनमेंट बनाने की योजना का हिस्सा है। बोर्ड द्वारा कुछ माह पहले ही प्रथम चरण के तहत 60 सीसीटीवी विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे।

कोट्स
सीसीटीवी लगने से सेना क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। पहले चरण में 60 सीसीटीवी लगे थे, जबकि अब दूसरे चरण में 50 से अधिक सीसीटीवी लगाए जाने हैं। जल्द इस पर कार्य होगा।
-वरुण कालिया, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed