{"_id":"5a36b7734f1c1bc5668b5921","slug":"201513535347-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- गांव टंगैल स्थित नंदीशाला का मामला -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- गांव टंगैल स्थित नंदीशाला का मामला -
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे शैड का निर्माण शुरू, अभी और शैड बनाने होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। बीते कुछ समय से लगातार विवादों में रही गांव टंगैल स्थित नंदीशाला में आखिरकार तीसरे शैड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हालांकि अभी कुछ हद तक राहत मिल सकती है, लेकिन माना जा रहा है कि अभी और शैड बनाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि इस नंदीशाला में इस वक्त करीब साढ़े तीन सौ गोवंश हैं, जबकि कईंयों की मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि नंदीशाला में गौवंशों के लिए पर्याप्त शैड व व्यवस्थाएं न होने के कारण गोवंश भीषण ठंड में खुले आसमान तले ही नारकीय जीवन जी रहे हैं। इसके चलते ठंड की चपेट में आने के कारण पिछले तीन दिनों में 16 गोवंश मौत का ग्रास बन चुके थे। नंदीशाला के हालातों का बीते शुक्रवार को जायजा लेने पंहुचे एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार ने नंदीशाला के हालातों को देखते हुए पंचायती राज के एसडीओ नरेश राठी को जल्द तीसरा शैड व अन्य व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए थे । निर्देशानुसार टंगैल नंदीशाला में रविवार को तीसरे शैड का निर्माण कार्य शुरु किया जा चुका है।
दूसरी ओर नंदीशाला कमेटी का कहना है कि नंदीशाला में तीसरा शैड मिलने से कुछ हद तक राहत तो मिलेगी, लेकिन अन्य व्यवस्थांए भी जल्द ही करनी होगी। कमेटी अध्यक्ष मनदीप सिंह बोपराय का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द ही पशुओं के चारे सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी करे, तो नंदीशाला में व्यवस्थाएं बेहतर हो सकती हैं।
विज्ञापन
इस बारे में एसडीओ पंचायती राज बराड़ा नरेश राठी ने कहा कि एसडीएम बराड़ा के निर्देशानुसार नंदीशाला में शैड़ का निर्माण करवाया जा रहा है। इस शैड का निर्माण बुधवार तक पूरा करवा दिया जाएगा।