{"_id":"5a302ed64f1c1b3c3d8bd3d2","slug":"201513107158-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मंगलवार को मिल प्रबंधन, किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच एसडीएम की मौजूदगी में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- मंगलवार को मिल प्रबंधन, किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच एसडीएम की मौजूदगी में हुई बैठक
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच के लिए कमेटी गठित, एसडीएम को सौंपेगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
गन्ना उत्पादक किसानों और मिल प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद को लेकर एसडीएम गिरीश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में दोनों पक्षों सहित प्रशासनिक अधिकारी, गुप्तचर विभाग और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। एसडीएम ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एक जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जल्द जांच कर एसडीएम को रिपोर्ट सौंपेगी।
बैठक में किसान नेता मदनपाल राणा ने कहा कि मिल प्रबंधन बाहर से गन्ना खरीद कर किसानों के साथ धोखा कर रहा है। राणा का आरोप है कि मिल प्रबंधन दलालों के माध्यम से किसान का गन्ना कम दामों पर खरीद रहा है। यह घोलमाल करने के लिए मिल प्रबंधन ने इस साल किसानों के बॉन्ड कम कर दिए, जिन लोगों के पास एक मरला भी जमीन नहीं है उनके 15 हजार क्विंटल तक के बांड भरे गए हैं। किसानों का 400 क्विंटल से घटाकर 150 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया गया है। राणा ने कहा कि किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
वहीं मिल प्रबंधन का कहना है कि जो गन्ना बाहर से आ रहा है वह भी किसान की पर्ची पर आ रहा है। सवाल यह है कि बाहर पर्ची गई कैसे, इस मामले की जांच भी की जाएगी। एसएचओ शहजादपुर सुरेश कुमार ने कहा कि मिल अधिकारी की शिकायत पर मदनपाल राणा सहित अन्य किसानों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम गिरीश कुमार का कहना है कि किसानों या मिल प्रबंधन में से किसी के साथ भी अन्याय नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दिन जो घटना हुई है उसकी जांच होगी और जो किसानों के आरोप है उनकी जांच भी की जाएगी। जांच कमेटी जल्द ही रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।