{"_id":"5946c7d44f1c1bca648b48c0","slug":"201497810900-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियों के संबंध में तहसीलदार रमेश अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ योग स्थल राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें स्कूली बच्चें, अधिकारी/कर्मचारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, पार्षद सहित अन्य लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सभी अधिकारी अपना-अपना कार्य सही प्रकार से टीम भावना के साथ करें। उन्होंने कहा कि 19 जून को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के नारायणगढ़ में योग कार्यक्रम की रिहर्सल प्रात: 7 से 8 बजे तक होगी जिसमें स्कूल के बच्चे और अन्य लोग भाग लेंगे। गौरतलब है कि तहसीलदार नारायणगढ़ को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का ओवर आल इंचार्ज बनाया गया है। तहसीलदार रमेश अरोड़ा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है, यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव अनिल राणा, पंतजलि युवा जिला अबाला प्रभारी सुरेंद्र सैनी,सीडीपीओ सीमा, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी, सेनेटरी इंस्पेक्टर रोहित वालिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।