फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   20 thousand rupees fined on low level fertilizer company

निमभन स्तर की खाद बनानी वाली कंपनी पर 20 हजार रुपये का लगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees fined on low level fertilizer company
निम्न स्तर की खाद बनाने वाली कंपनी महानिदेशक, कृषि और किसान कल्याण विभाग, हरियाणा, पंचकूला ने 20000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को कंपनी के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मैसर्ज मौनसैन्टो एग्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, गांव मोहड़ी, में छापा मारा गया था।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने निर्माण परिसर से सल्फर 90 प्रतिशत बैच नंबर एमएसीएफएल-004, खाद का नमूना विश्लेषण हेतु लिया था। फरवरी 2021 नमूना विश्लेषण हेतु महानिदेशक, कृषि और किसान कल्याण विभाग, हरियाणा, पंचकूला द्वारा सक्षम प्रयोगशाला में भेजा गया था। यहां सैंपल निम्न स्तर के पाए गए थे। इस पर महानिदेशक द्वारा अपील की सुनवाई के दौरान 20000 रुपये का जुर्माना लगाया है और भविष्य में निम्न स्तर खाद का निर्माण न करने की चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed