{"_id":"5c5747a0bdec22738442abb6","slug":"191549223840-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध की चादर में लिपटी दिखी सुबह, अभी बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध की चादर में लिपटी दिखी सुबह, अभी बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर :: 36
धुंध की चादर में लिपटी दिखी सुबह, अभी बढ़ेगी परेशानी
-आने वाले दिनों में धुंध और बारिश बढ़ाएगी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रविवार की सुबह लोगों को धुंध में लिपटी दिखाई दी। दोपहर को सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों को राहत मिली। दूसरी ओर अभी पूरे सप्ताह में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे, जबकि धुंध और बारिश ठंड को बढ़ाएगी।
रविवार सुबह के समय पड़ी धुंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। धुंध के कारण हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जबकि लोग अपने वाहन लाइटें जलाकर धीरे-धीरे आगे बढ़े। दोपहर को लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हुए, जिसके बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। कुछ घंटों की राहत के बाद फिर से वही हालात बन गए और लोग अपने घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए।
दूसरी ओर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में मौसम लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। इस दौरान जहां धुंध रहेगी, वहीं बारिश की भी संभावना है। आसमान में बादल छायेेंगे। रविवार को अंबाला का अधिकतम तापमान जहां 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा।