{"_id":"5c34feaebdec2256ed2b9570","slug":"191546976942-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन डालने में अनियमितताएं, एसडीओ ने किया मौका मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन डालने में अनियमितताएं, एसडीओ ने किया मौका मुआयना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइपलाइन डालने में अनियमितताएं, एसडीओ ने किया मौका मुआयना
अंबाला कैंट की आउटर रोड पर डाली जा रही पाइपलाइन पर लोगों ने उठाये थे सवाल
फोटा नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आउटर रोड पर डाली जा रही पाइपलाइन पर लोगों की आपत्ति के बाद मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने लोगों से बातचीत की और इसे दुरुस्त करने का आश्वासन भी दिया। इसी को लेकर अमर उजाला ने सोमवार को समाचार भी प्रकाशित किया था।
उल्लेखनीय है कि आउटर रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसी लाइन के जरिये लोगों को वाटर कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। यह काम विवादों में घिरता दिख रहा है जबकि ठेकेदार पर नियमों की अनदेखी के आरोप लोगों ने लगाए हैं। लोगों का दावा है कि एक हिस्से में तो यह पाइपलाइन चार फीट गहरी डाली गई है जबकि सड़क के दूसरी ओर भी इसी गहराई पर है, लेकिन इस सड़क के एक हिस्से में यह पाइपलाइन एक से डेढ़ फीट पर ही डाली जा रही है और इसी के जरिये कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। जिस तरह से यह काम किया जा रहा है, उससे आने वाले दिनों में दिक्कतें पैदा होंगी।
स्थानीय निवासियों में रोशन लाल, रवि मदान, विकास मल्होत्रा, अतुल मलिक, रवि सहगल ने बताया कि इसी को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। इस दौरान बताया गया था कि कैसे जनता के रुपयों की बर्बादी तो हो रही है, जबकि जनता को भी परेशानियां आने वाले समय में उठानी पड़ेंगी।
विज्ञापन
इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर लोगों से बातचीत की गई है। पाइपलाइन को और गहरा डाला जाएगा ताकि लोगों को आने वाले समय में कोई दिक्कत न हो।