{"_id":"5c2e6653bdec22570b2fd9e2","slug":"191546544723-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला को मिलेगी जिम्नास्टिक व फुटबाल अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला को मिलेगी जिम्नास्टिक व फुटबाल अकादमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला को मिलेगी जिम्नास्टिक और फुटबॉल अकादमी
दोनों गेम्स में 25-25 खिलाड़ी फिलहाल रहेंगे डे बोर्डिंग में
दोनों खेलों में अंबाला के खिलाड़ियों का रहा है दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अंबाला में जल्द ही खेल विभाग को जिम्नास्टिक व फुटबॉल अकादमी मिल जाएंगी। इसके लिए प्रक्रिया तेजी से जारी है। फिलहाल इन दोनों खेलों में 25-25 खिलाड़ी लिए जाएंगे, जिनके लिए डे बोर्डिंग होगी। इसी को लेकर कागजी कार्रवाई की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। फुटबॉल में जहां अंबाला का नाम देशभर में रहा है, वहीं जिम्नास्टिक में भी खिलाड़ियों ने कई मुकाम हासिल किए हैं। यह दोनों अकादमी खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती हैं।
यह है स्थिति
वर्तमान में खेल विभाग के पास जिम्नास्टिक और फुटबॉल गेम का सेंटर है। इन दोनों में काफी खिलाड़ी प्रैक्टिस करने आते हैं। जिम्नास्टिक के लिए करीब डेढ़ दशक पहले हॉलैंड से खेल उपकरण मंगवाए गए थे, वहीं अंबाला की ही खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में भी खेल चुकी हैं। इसी तरह फुटबॉल में अंबाला का नाम देशभर में पहचाना जाता था। अंबाला में खेलने आने वाली देश की नामी टीमों को अंबाला के क्लब ने मात दी है। अंबाला से कई खिलाड़ी नेशनल लेवल पर भी खेले हैं।
डे बोर्डिंग होगी खेल अकादमी
अंबाला में खेल विभाग के तहत मिलने वाली फुटबॉल व जिम्नास्टिक अकादमी फिलहाल डे बोर्डिंग ही रहेगी। सुबह खिलाड़ी यहां पर आएंगे और प्रैक्टिस कर लौटेंगे। दोनों ही गेम्स में 25-25 खिलाड़ियों को अकादमी में लिया जाएगा, जिनको सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के आधार पर सुविधाएं दी जाएंगी। अंबाला में ही खेल विभाग के लिए बनाए जा रहे हॉस्टल का काम पूरा होने के बाद यह डे बोर्डिंग बंद कर खिलाड़ियों के रहने आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए काम तेजी पर किया जा रहा है और अकादमी की फाइल मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
कोट
फुटबॉल और जिम्नास्टिक खेल अकादमी के लिए कागजी काम तेजी से किया जा रहा है। दोनों अकादमी मिलने के बाद खेल में काफी उच्च स्तरीय खिलाड़ी सामने आएंगे। जिम्नास्टिक हॉल को जहां वातानुकूलित किया जाएगा, वहीं इंटरनेशनल लेवल पर पॉलीग्रास का फुटबॉल मैदान भी तैयार किया जा रहा है।
-अरुणकांत, उपनिदेशक, खेल विभाग।