फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नई खेल नीति के बल पर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई खेल हब के रूप में पहचान : अनिल विज

नई खेल नीति के बल पर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई खेल हब के रूप में पहचान : अनिल विज

Thu, 03 Jan 2019 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
नई खेल नीति के बल पर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई खेल हब के रूप में पहचान : अनिल विज
नई खेल नीति के बल पर हरियाणा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई खेल हब के रूप में पहचान : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा ने अपनी नई खेल नीति के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल हब के रूप में पहचान स्थापित की है। इस खेल नीति के बल पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ में देशभर में सर्वाधिक मेडल हासिल किए हैं। हरियाणा खेल विभाग द्वारा सोनीपत में 600 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत का सबसे पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। इसकी स्थापना 300 एकड़ क्षेत्र में की जाएगी।

विज बुधवार को अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश की खेलों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सोनीपत के राई में यूनिवर्सिटी खोलने की लगभग सभी प्राथमिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां पैरालंपिक खिलाड़ियों को भी सामान्य खिलाड़ियों के बराबर पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसके अलावा खेल कुंभ आयोजित करके ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं की खेलों में सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि छात्र जीवन से ही मेधावी खिलाड़ियों की पहचान करके उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने के लिए प्रत्येक जिला में 20-20 खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को देश में सर्वाधिक ईनाम देने के साथ-साथ उन्हें सरकारी नौकरी देने के लिए भी नीति निर्धारित की गई है और अब इसके लिए किसी खिलाड़ी को सिफारिश की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed