फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ोमानिया से आया पार्सल, छुड़ाने के लिए मांगी फीस पर असमंजस की स्थिति

ोमानिया से आया पार्सल, छुड़ाने के लिए मांगी फीस पर असमंजस की स्थिति

Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
ोमानिया से आया पार्सल, छुड़ाने के लिए मांगी फीस पर असमंजस की स्थिति
फोटो नंबर :: 12
विज्ञापन

रोमानिया से आया पार्सल, छुड़ाने के लिए मांगी फीस पर असमंजस की स्थिति
उपभोक्ता ने कहा, पार्सल की फीस उसका दोस्त रोमानिया में ही अदा कर चुका है
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। कस्बे के पोस्ट ऑफिस में रोमानिया से एक युवक के नाम आए पार्सल को छुड़ाने पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मामला पोस्टमास्टर तक पहुंच गया है। मामला पार्सल डिलीवर करने के लिए मांगी गई फीस का है, जिस पर युवक ने इसे गलत ठहराया है।
बराड़ा के देवेंद्र राणा को उसके दोस्त ने रोमानिया से एक पार्सल भेजा, जिसमें कुछ सामान है। जब देवेंद्र पार्सल लेने गया तो उसे इसके लेने के लगभग 9300 रुपये अदा करने की बात कही। साथ ही कहा कि यह रुपये कस्टम विभाग को जाते हैं। देवेंद्र ने पहले कस्टम विभाग में फोन पर इसकी जानकारी ली, तो पता चला कि इस पार्सल का कोई पैसा नहीं लिया जाता। पोस्ट मास्टर ने उसे पार्सल पर पैन से लिखा दिखाया कि 9330 रुपये उसे अदा करने पड़ेंगे। युवक का दावा है कि उसके दोस्त ने रोमानिया में ही इस पार्सल के रुपये अदा कर दिए हैं। परेशान युवक ने पूछा कि ये शुल्क कैसा है, वह इसका बिल दें। इस पर पोस्टमास्टर के पास कोई उत्तर नहीं था। बस कहा कि इसकी वह रसीद देगा, जो कस्टम विभाग को जाती है। इससे ज्यादा जानकारी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन

लिखा शिकायती पत्र
देवेंद्र राणा ने एक शिकायती पत्र डाक विभाग को देकर आरोप लगाया कि उसकी जानकारी के मुताबिक पार्सल पर कस्टम नहीं लगता। इस बात को लेकर देवेंद्र ने पोस्टमास्टर को शिकायत पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। देवेंद्र ने बताया कि अगर यह पैसा सही होता तो बिल के साथ होता, साथ ही कस्टम विभाग को चाहिए कि पार्सल में जो सामान है उसकी डिटेल भी साथ लगाए ताकि उपभोक्ता की संतुष्टि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यह पैसा देना पड़ता है। जो शुल्क लिया जा रहा है वह डाक विभाग कस्टम विभाग को भेजता है। अगर पैसे नहीं दिए गए तो पार्सल वापस चला जाएगा।
-हरप्रीत सिंह, एएसएसपी, डाक विभाग बराड़ा।
कोट
हां, ऐसी शिकायत आई है,। जिसमें पार्सल के उपर पैन से पार्सल छुड़वाने के 9358 रुपये लिखे हुए हैं जो देने पड़ेंगे। रही बात पैन से लिखे जाने की, इस बारे हमें भी जानकारी नहीं है।
-निर्मल कुमार, पोस्टमास्टर बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed