फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   राई स्पोट्र्स स्कूल को खेल विश्वविद्यालय का दर्जा देने के प्रस्ताव को जल्द करवाया जाएगा स्वीकृत : विज

राई स्पोट्र्स स्कूल को खेल विश्वविद्यालय का दर्जा देने के प्रस्ताव को जल्द करवाया जाएगा स्वीकृत : विज

Fri, 30 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
राई स्पोट्र्स स्कूल को खेल विश्वविद्यालय का दर्जा देने के प्रस्ताव को जल्द करवाया जाएगा स्वीकृत : विज
राई स्पोर्ट्स स्कूल को खेल विवि का दर्जा देने के प्रस्ताव को जल्द करवाएंगे स्वीकृत : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेल विभाग द्वारा राई स्पोर्ट्स स्कूल को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के प्रस्ताव को सरकार से जल्द स्वीकृत करवाया जाएगा। यह विश्वविद्यालय स्थापित होने से जहां प्रदेश में खेल सुविधाओं में विस्तार होगा, वहीं देश को हरियाणा से प्रशिक्षित और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के कोच भी उपलब्ध हो पाएंगे।
विज वीरवार को डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी में सात हजार वर्ग गज में बनाए गए इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन करने के उपरांत विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्कूल में खेल सुविधाओं के विस्तार और खेल उपकरणों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्थाओं द्वारा शिक्षा के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शतरंज की बाजी में आजमाया हाथ
विज ने नवनिर्मित खेल कांप्लेक्स में शतरंज की बाजी में हाथ आजमाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देशभर में सबसे बेहतर है। इसके तहत ओलंपिक में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये का सर्वाधिक इनाम देने के साथ-साथ 8 वर्ष की वरिष्ठता सहित एचसीएस और एचपीएस की नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण स्तर तक खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ छोटी आयु से बच्चों को खेल का प्रशिक्षण देने के लिए प्रत्येक जिले में 20-20 खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं। इनमें बच्चों को 1500 से 2000 रुपये तक की छात्रवृत्ति के साथ-साथ स्कूलों में कोच की व्यवस्था खेल विभाग द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन कोचों को अब तक 15000 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है और सरकार इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने पर विचार कर रही है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार राजेश पूनिया, बीईओ रविंद्र सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन आशु सरीन, निदेशक शिवानी सरीन, प्रिंसिपल सीमा दत्त, भाजपा नेता ललित चौधरी, बीएस बिंद्रा, आशीष तायल, रवि सहगल, शैली खन्ना, प्रो. महाजन, डॉ. गुरदेव सिंह, प्रिंसिपल रमेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed