फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बोरवेल में गिरे कर्ण को विज ने दिए 1.11 लाख रुपये, परिजनों से कहा- पढ़ाई पर खर्च करना

बोरवेल में गिरे कर्ण को विज ने दिए 1.11 लाख रुपये, परिजनों से कहा- पढ़ाई पर खर्च करना

Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
बोरवेल में गिरे कर्ण को विज ने दिए 1.11 लाख रुपये, परिजनों से कहा- पढ़ाई पर खर्च करना
बोरवेल में गिरे कर्ण को विज ने दिए 1.11 लाख रुपये, परिजनों से कहा- पढ़ाई पर खर्च करना
विज्ञापन

फोटो नंबर----6, 16
साढ़े तीन साल के कर्ण से मिलने पंजोखरा साहिब पहुंचे कैबिनेट मंत्री
बच्चे को बचाने वाले दो पुलिसकर्मियों और दो किसानों को भी सरकार से अवार्ड दिलाने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को गांव पंजोखरा साहिब जाकर बोरवेल में गिरने के बाद सकुशल निकाले गए साढ़े तीन वर्षीय कर्ण और उसकी माता किरण से मुलाकात की। उन्होंने लगभग चार वर्षीय कर्ण से बातचीत की और इस घटना में उसके सकुशल बाहर निकलने पर भी संतोष जाहिर किया। उन्होंने परिवार को 1.11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा की और परिजनों से कहा कि यह राशि कर्ण की पढ़ाई पर खर्च करना।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कर्ण को सकुशल बाहर निकालने में गांव के किसानों और स्थानीय लोगों द्वारा दिए सहयोग पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई की और गांव वासियों के साथ सहयोग दिया। उन्होंने उपस्थित गांव वासियों से बातचीत के दौरान कहा कि खराब बोरवेल को खुला नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि इसके कारण जाने-अनजाने में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वीरवार को खेतों में घास काटने गई किरण के साथ उसका साढ़े तीन वर्षीय बेटा भी खेतों में चला गया। किरण घास काटने में व्यस्त थी तभी कर्ण खेलता-खेलता बोरवेल में गिर गया। गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित करने के साथ-साथ उपलब्ध साधनों से बच्चे को सकुशल बाहर निकालने में सफलता हासिल की। इस मौके पर रणधीर सिंह पंजोखरा सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
रेस्क्यू टीम का इंतजार किए बगैर सुरक्षित निकाल लिया था कर्ण को
विज ने बच्चे को बचाने वाले दो पुलिसकर्मियों और दो किसानों को सरकार से अवार्ड दिलवाने की घोषणा की। दरअसल कर्ण के गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पंजोखरा थाना के प्रभारी दीपक कुमार और उनके सहयोगी टहल सिंह ने वहां मौजूद दो किसानों रणधीर सिंह व गुरमीत सिंह के साथ बच्चे को बचाने की कवायद शुरू कर दी। रेस्क्यू टीम का इंतजार किए बगैर चारों वहां पास से ही पतले सरियों का जुगाड़ बना कर उसे बोरवेल में डाला, जिससे थोड़ी-सी मशक्कत के बाद बच्चे की कमीज उन कुंडियों में दो तरफ से फंस गई, जिसे धीरे-धीरे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed