फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अशोक तंवर की रैली में जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत के बाद युवाओं ने किया हंगामा

अशोक तंवर की रैली में जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत के बाद युवाओं ने किया हंगामा

Tue, 21 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर की रैली में जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत के बाद युवाओं ने किया हंगामा
तंवर की रैली में जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत के बाद युवाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की सोमवार को नई अनाज मंडी में आयोजित ‘हरियाणा बचाओ संकल्प लाओ’ रैली पर उस समय काले बादल मंडरा गए जब रैली के लिए अन्य युवाओं संग जा रहे बाइक सवार एक युवक को डंपर ने कुचल दिया। पंचायत भवन के समक्ष हिसार रोड पर यह हादसा हुआ। इसमें युवक के भाई को भी चोटें आईं, जिसे सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। घटना से गुस्साए दर्जनों युवाओं ने हंगामा कर दिया और डंपर के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद रैली स्थल पर भी किसी बात पर युवाओं के दो गुट भिड़ गए। इसमें एक युवक को पीटा गया और भीड़ ने एक मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। दोनों जगह पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया। युवक की मौत के बाद रैली में पहुंचे अशोक तंवर ने मंच पर चढ़ते ही मृतक युवक को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके साथ ही रैली को स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना दी व घायल का हालचाल जाना। बताते हैं कि युवाओं की यह टोली अशोक तंवर को रिसीव करने के लिए हिसार रोड पर जा रही थी जब यह हादसा हुआ।
यह है पूरा मामला
नई अनाज मंडी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की ‘हरियाणा बचाओ संकल्प लाओ’ रैली में शिरकत करने के लिए सोमवार सुबह मनमोहन नगर का रहने वाला कांग्रेस का युवा कार्यकर्ता करीब 19 वर्षीय अमन अपने मौसी के लड़के सुनील गोसाई व अन्य 20-25 युवा साथियों के साथ रैली में शिरकत करने निकला था। रास्ते में ही करीब साढ़े 11 बजे पंचायत भवन के पास पहुंचने पर बाइक सवार अमन व सुनील एक डंपर की चपेट में आ गए। जहां अमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सुनील के पांव में चोट आने पर उसे शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद गुस्साए युवाओं ने डंपर का शीशा, लाइटें आदि तोड़ दीं जबकि चालक से भी मारपीट की। इसके बाद रोड पर जाम लग गया और इसी बीच चालक फरार हो गया। सूचना पाकर एसएचओ सिटी अजीत सिंह, ट्रैफिक एसएचओ मुनीष कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से डंपर के नीचे फंसी बाइक को निकाला और डंपर को पुलिस चौकी में ले जाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक युवक के चाचा हरीश को भी पुलिस चौकी ले गई थी। पुलिस ने रोड पर लगे जाम को काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। हादसे की सूचना मिलने पर भारी संख्या में मनमोहन नगर के लोग व परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। शव सिविल अस्पताल में रखवाया गया है और मंगलवार पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पहुंचे सिविल अस्पताल
सूचना पाकर सभी कांग्रेसी नेता शहर सिविल अस्पताल सुनील के पास पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी हासिल कर अमन के परिजनों को सांत्वना दी व उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान पहले अशोक तंवर अपने साथियों समेत शहर सिविल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंवर को करने जा रहे थे रिसीव : जैलदार
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव सुखविंद्र सिंह जैलदार ने बताया कि यह युवक सुबह अनाज मंडी ही आ रहे थे, लेकिन जब वह शहर अग्रसेन चौक पर पहुंचे तो वह वहां से मुड़कर जंडली पुल पर अशोक तंवर को रिसिव करने चले गए। जैलदार ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने यह रैली रद्द कर दी। इस दौरान पहले अशोक तंवर अपने साथियों समेत शहर सिविल अस्पताल में सुनील का पता करने पहुंचे। जैलदार ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।
दो माह बाद थी अमन की बहन की शादी
शहर सिविल अस्पताल में खड़े अमन के परिजनों ने बताया कि अमन का एक बड़ा भाई भी है, लेकिन वह दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि अमन की दो बड़ी बहनें भी हैं, जिनमें से एक शादीशुदा है और दूसरी की शादी दो माह बाद होनी तय हुई है। वहीं उपचाराधीन सुनील ने बताया कि घर में कमाने वाला अमन ही था और वह उसके साथ फास्ट फूड का काम करता था।
भाजपा सरकार में भू-माफिया सक्रिय : तंवर
रैली में आ रहे अमन की मौत के बाद यह रैली शुरू तो हुई, लेकिन तंवर ने इसे दो मिनट में ही समाप्त कर दिया। तंवर ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। हम उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं, लेकिन आज रैली में आ रहे युवा साथी की मौत के बाद हम दो मिनट का मौन रखते हुए रैली को समाप्त भी कर रहे हैं। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भू-माफिया सक्रिय हैं जिस कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं न कहीं पुलिस भी दोषी है, क्योंकि पुलिस भी नाजायज चालान काटती है।
किसी को गले लगाना गलत नहीं : तंवर
अशोक तंवर ने केरल में बाढ़ में मारे गए 400 लोगों के प्रति दुख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि कोई बड़ा आदमी ऐसा करे तो उसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। यदि छोटा करे तो उसके खिलाफ बोलना शुरू कर देते हैं और यदि उससे भी कोई छोटा व्यक्ति वह और बड़ा गुनहगार हो जाता है। उन्होंने कहा कि सिद्धू शिष्टाचार के नाते गए क्योंकि इमरान उनके साथ क्रिकेट खेलते थे। इसलिए वह समझते हैं कि किसी को गले लगाना गलत नहीं है। वहीं तंवर ने यह भी कहा कि हर साल लाखों-करोड़ों रुपये बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाते हैं और एक सिर के बदले दस सिर लाने के बात भाजपा नेता करते हैं लेकि उसके बावजूद सरकार हमारे सिर सुरक्षित नहीं रख पा रही है। आए दिन बॉर्डर पर जवान शहीद हो रहे हैं।
कोट्स
हादसे की सूचना मिलते ही मैं और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था और जाम खुलवाया। घटनास्थल के पास तीन नंबर पुलिस बूथ हैं जहां हर बूथ पर तीन से चार ट्रैफिक कर्मी मौजूद रहते हैं, अगर पुलिस जांच में हादसे से संबंधित किसी भी ट्रैफिक कर्मी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- मुनीष कुमार, एसएचओ ट्रैफिक, अंबाला।
वर्जन
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार है, डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से डंपर चलाने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- बलजीत सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-सात, अंबाला सिटी।
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed