{"_id":"5b58da104f1c1b4d748b7028","slug":"191532549648-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी, बराड़ा स्टेशन पर रूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी, बराड़ा स्टेशन पर रूकी
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर ट्रेन के नीचे पशु आने से ट्रेन लेट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अंबाला सहारनपुर रेलमार्ग पर बुधवार सुबह सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर ट्रेन में गड़बड़ी आ गई जिस वजह से ट्रेन को बराड़ा रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। करीब सवा घंटा ट्रेन बराड़ा स्टेशन पर खड़ी रही जिस कारण यात्रियों को परेशानी हुई। सुबह सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर करीब छह बजे बराड़ा स्टेशन पर पहुंची। जानकारी के अनुसार बराड़ा स्ट्रेशन से पहले ट्रेन के नीचे कोई पशु आ गया था जिस वजह से ट्रेन में वैक्यूम रिलीज हो गई थी। स्टेशन पर करीब सवा घंटा पैसेंजर खड़ी रही। इस दौरान तकनीकी स्टाफ ने मौके पर पहुंच ट्रेन को दुरुस्त किया जिसके बाद ट्रेन करीब सवा सात बजे बराड़ा से कैंट स्टेशन के लिए रवाना हुई।