{"_id":"5b57809b4f1c1b0c718b5f78","slug":"191532461211-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले खोद दी गलियां फिर पाइपलाइन डालने के बाद बिना टाइलें लगाए छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले खोद दी गलियां फिर पाइपलाइन डालने के बाद बिना टाइलें लगाए छोड़ दिया
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सुविधा के बाद हो रही असुविधा प्रशासन की नजर नहीं है, जबकि विजय नगर और दयाल बाग के रहने वाले इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। पाइपलाइन डालने के बाद खोदी गई गलियों को ठीक नहीं किया गया है, जबकि सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। यह स्थिति करीब एक सप्ताह से बनी है, जबकि इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के बाद तो गली की हालत ऐसी हो जाती है कि बीच में कीचड़ का माहौल बन जाता है, जबकि यहां से दोपहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो जाता है। लोग भी इस कदर परेशान हैं कि प्रशासन को कोस रहे हैं, जबकि प्रशासन है कि इस पर ध्यान ही नहीं दे रहा। लोगों का यह भी कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग का ठेकेदार एक साथ काम छेड़ रहा है, जिसके कारण यह हालात बने हुए हैं।
यह कहते हैं लोग
कई दिनों से गलियों को इसी हालत में छोड़ा है, जबकि इसे ठीक करने कोई नहीं आता। विकास कार्य तो ठीक है, लेकिन इसके बाद भी तो स्थिति ठीक की जाए।
- वीना गुप्ता, विजय नगर
दोपहिया वाहन लेकर इस गली में चलना मुश्किल है। बीच से सारी सड़क कच्ची है , जबकि पाइप डालने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया है।
- बाबू राम, विजय नगर
एक हफ्ते से अधिक समय हो चुका है गली खोदकर काम किये, लेकिन ऐसा लगता है कि अभी और काम किया जाना है। बारिश के बाद तो कीचड़ से ही सामना होता है।
- एनसी वर्मा, विजय नगर
आसपास की गलियों को एक साथ खोद दिया और काम बीच में ही लटका दिया गया है। पता नहीं विभाग कैसे काम करता है, कि काम होने के बाद भी परेशानियां खत्म नहीं होती।
- राजीव गुप्ता, दयाल बाग
गली को खोदने के लिए टाइलों को उखाड़कर एक साइड में लगा दिया। पाइप डालने के बाद कम से कम मिट्टी डालकर इन टाइलों को तो लगा दें, लेकिन नहीं, बस जनता परेशानी झेले।
विज्ञापन
- वरुण गुप्ता, दयाल बाग
ऐसे ठेकेदारों का काम ही क्यों देते हैं, जो जनता के लिए परेशानी खड़ी कर दें। कहीं पर काम पूरा कर दिया है, तो कहीं पर अधूरा छोड़ देते हैं। खैर, जनता तो परेशानी झेलने के लिए ही है।
- वंदना मित्तल, दयाल बाग
ऐसी स्थिति है, तो जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जाएगा ताकि गलियों में यदि काम पूरा हो चुका है, तो उस गली को ठीक किया जाए। जल्द ही इस पर कार्रवाई करवाई जाएगी।
- हरीश कुमार, एमई, नगर निगम अंबाला सदर।