फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   इंद्रपुरी पार्क में नरक जैसे हालात, कैसे होगा सुधार

इंद्रपुरी पार्क में नरक जैसे हालात, कैसे होगा सुधार

Fri, 20 Jul 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
इंद्रपुरी पार्क में नरक जैसे हालात, कैसे होगा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। क्षेत्र का डंपिग जोन बन चुका इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित पार्क की कोई सुध लेने वाला नहीं है। जहां कॉलोनीवासियों के सहयोग से ही करवाई गई मरम्मत को शरारती तत्वों ने तहस नहस कर दिया है। वहीं पार्क की दिवारों को लोगों ने कपड़े सुखाने की जगह बना रखा है। ऊपर से न तो पानी की व्यवस्था है और न कोई अन्य व्यवस्था जिसका वहां के कॉलोनी निवासी लाभ उठा सके। वहीं पार्क में सबसे अहम पेड़ पौधे व घास भी दिखाई देते है और बच्चों के झूलने के लिए लगाए गए झूलों की हालत भी थोड़ी गंभीर है।
क्षेत्र निवासियों ने बताया कि वह रविवार को छुट्टी होने के कारण पार्क में गंदगी की सफाई कर देते हैं लेकिन अगले हफ्ते तक स्थिति जस की तस हो जाती है। उन्होंने कहा कि बाकी पार्कों की तरह इस पार्क में भी सुधार का कार्य किया जाना चाहिए ताकि वहां के लोग इस पार्क का लाभ उठा सके।
विज्ञापन


पार्क में नहीं उगी हुई घास
निवासियों ने बताया जब इससे पूर्व पार्क में सुधार का कार्य आरंभ किया गया था तो मिस्त्री ने बाकी क्षेत्र में ऐसी मिट्टी डाल दी जिस कारण वहां कभी घास ही नहीं उग सकी, और अगर कोई पौधा भी रोपित किया जाता है तो वह भी मुरझा जाता है। जिस कारण उन्होंने पौधे लगाने ही बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेज की हालत भी खस्ता
पार्क में बनाया गया स्टेज भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। पहले इस स्टेज को पार्क में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रयोग किया जाता था लेकिन अब न तो इस स्टेज का सुधार हो रहा है और न ही पार्क में किसी तरह का कोई प्रोग्राम किया जाता है। और लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए बैंच भी शरारती तत्वों ने तोड़ दिए है और पुराने लगे बैंच की मरम्मत नहीं की जा रही है।


पार्क को बनाया कूड़े का डंपिग जोन
क्षेत्र निवासियों ने ही बताया कि कुछ लोग रात के समय में पार्क में कूड़ा डाल देते है, जिससे आस पास के क्षेत्र में बदबू का आलम रहता है जिस कारण अगर कोई व्यक्ति पार्क में जाना भी चाहे वह तब भी पार्क में जाने से हिचकिचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed