फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   19 more dengue patients found

19 और डेंगू के मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
19 more dengue patients found
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिले में वीरवार को 19 और डेंगू मरीज मिले हैं। हालांकि बुधवार के मुकाबले यह संख्या करीब आधी है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। हालांकि मरीजों का आंकड़ा 268 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

बुधवार को एक साथ 34 डेंगू के मरीज मिले थे। डेंगू के डंक का असर वीरवार को भी देखने को मिला और 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। बदलता मौसम डेंगू के लिए मुफीद वातावरण बना रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग स्थिति संभालने में जुटा हुआ है। उसने अतिरिक्त डिस्पेंसरी तैयार की है। साथ ही घर-घर जाकर लारवा चेकिंग का अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का मानना है अभी भी आमजन को सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि अभी दिन में गर्मी और शाम के समय ठंड बढ़ रही है। ऐसे में मौसम परिवर्तन की स्थिति से वायरल बुखार हो सकता है। फिलहाल अस्पताल में डेंगू के मरीजों से ज्यादा वायरल बुखार के मरीज उपाचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव क्षेत्र में हालात हो रहे खराब
डेंगू व बीमार मरीजों के ज्यादातर मामले ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए ही स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त डिस्पेंसरी खोली है। वहीं, ग्रामीण पीएचसी पर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। मगर, जब स्थिति नहीं संभल रही है तो उन्हें शहर की सीएचसी में शिफ्ट किया जा रहा है ताकि मरीजों को अच्छा उपचार मिल सके। वहीं, नारायणगढ़ में भी बिगड़ रहे मामलों को देखते हुए उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल रेफर किया जा रहा है। शहर नागरिक अस्पताल में ऐसे कई मरीज है, जिनका उपचार चल रहा है।
समलेहड़ी से आई गोमती देवी ने बताया कि वह पिछले चार दिन से अस्पताल में उपचाराधीन है। पिछले करीब छह दिनों से काफी तेज बुखार है। उपचार चल रहा है।
यमुनानगर के कलावड़ से आए नरेश ने बताया कि 23 अक्तूबर से तबीयत खराब है। दो दिन पहले ही अस्पताल में आया था पर अभी तक स्थिति संभली नहीं है।
खुड्डां से आए राजपाल ने बताया कि पांच दिन से बुखार है। अस्पताल में उपचार चल रहा है। बोले, देखते हैं कब तक बुखार कम होता है और हम यहां से घर जाते हैं।
बड़ा खुड्डां से आए प्रवीण ने बताया कि चार दिन से बुखार है। तीन दिन पहले अस्पताल आया था, तब से यहीं उपचार करवा रहा है। शरीर बहुत कमजोर हो गया है।
नारायणगढ़ के पास स्थित गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि बुखार में स्थिति नहीं सुधरी तो नागरिक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। उपचार चल रहा है।

नारायणगढ़ की शिव कॉलोनी वासी राकेश कुमार ने बताया कि नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल में स्थिति नहीं सुधरी तो नागरिक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
डेंगू के आज अन्य दिनों के मुकाबले कम मामले आए हैं। हमारा प्रयास है कि जल्द ही डेंगू पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और वायरल बुखार के मरीजों में भी कमी आएगी।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed