{"_id":"5c59e25abdec225213320125","slug":"181549394522-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल था अंबाला का कमांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल था अंबाला का कमांडो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल थे अंबाला के कमांडो गुरमीत सिंह
फोटो नंबर-----1
-अंबाला की एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी ने मंगलवार को गुरमीत को किया सम्मानित
-पिछले वर्ष सर्विस से हुए रिटायर, लोगों को नहीं बताया था ऑपरेशन के बारे में
-कमेटी के सदस्यों को आठ महीने बाद पता चला तो किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान सीमा में घुसकर की गई जिस सर्जिकल स्ट्राइक का डंका पूरे विश्वभर में मचा है, उस सर्जिकल स्ट्राइक में अंबाला का जांबाज कमांडो भी शामिल था। स्पेशल फोर्सिस में इस कमांडो ने देश की सेवा करते हुए अब तक के सबसे घातक एवं असरदार सैन्य ऑपरेशन में हिस्सा लिया था।
कमांडो की प्रमोशन में कुछ समय शेष था, इस वजह से वह रिटायर हो गए। सेना से साढ़े 16 वर्ष की सर्विस के बाद रिटायर्ड हुए गुरमीत सिंह अब अंबाला की एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी का हिस्सा हैं। सदस्यों को जब इनके शौर्य के बारे में पता चला तो मंगलवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरमीत सिंह का स्वागत किया और कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में गुरमीत के शामिल होने पर उन्हें गर्व है।
मिशन के बारे में सब कुछ गुप्त
अमर उजाला से बातचीत में गुरमीत सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक मिशन पर चुप्पी साधी। उन्होंने कहा कि यह मिशन एक गोपनीय मिशन था और इसमें कुछ भी वह लीक नहीं कर सकते। यहां तक कि उनकी रिटायरमेंट बीते वर्ष जुलाई में हुई थी। रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने अपने जानकारों को नहीं बताया कि वह मिशन का हिस्सा थे। अब वह एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी का हिस्सा बने तो कुछ लोगों को उनके बारे में पता चला। गुरमीत ने यह अवश्य बताया कि यह मिशन पूरी तरह से सफल मिशन था।
विज्ञापन
रिटायरमेंट के बाद सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दी
सेना से रिटायर होने के बाद गुरमीत ने देश सेवा करने के लिए एक बार फिर हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के लिए परीक्षा दी। परीक्षा में पास न होने पर अभी मायूसी है। उन्होंने कहा कि फिर से वे परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि सेना में वह सर्विस के दौरान विभिन्न स्थानों पर रहे। थल सेना की सबसे घातक स्पेशल फोर्सिस का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस में एक्स सर्विसमैन कोटे में सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए पेपर दिए थे। परीक्षा क्लीयर नहीं हो सकी।
---------
एक्स सर्विसमैन कमेटी ने किया स्वागत
एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार अतर सिंह मुलतानी ने वीरवार को कमेटी के कार्यालय में गुरमीत सिंह का स्वागत किया। इस दौरान कमेटी के महासचिव खुशबीर सिंह, केसी मेहरा, बाबूराम, गुरदेव सिंह, सुलखन सिंह, करनैल सिंह, गुलशन चांदना एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। अध्यक्ष मुलतानी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल होने वाला शूरवीर सैनिक अब उनकी कमेटी का हिस्सा है। इस दौरान गुरमीत सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।