फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   विज के दूसरा खेल चुनने के कहने पर भड़के स्केटिंग खिलाड़ी, बोले- हमारा भविष्य खराब कर दयि

विज के दूसरा खेल चुनने के कहने पर भड़के स्केटिंग खिलाड़ी, बोले- हमारा भविष्य खराब कर दयि

Thu, 10 Jan 2019 01:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज के दूसरा खेल चुनने के कहने पर भड़के स्केटिंग खिलाड़ी, बोले- हमारा भविष्य खराब कर दयि

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नई खेल नीति के तहत स्केटिंग के कई इवेंट को बाहर करने से खफा होकर प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों व उनके परिजनों ने खेल मंत्री अनिल विज के निवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खेल मंत्री के आश्वासन से असंतुष्ट होकर उन्होंने सड़क पर उतरने व जींद उपचुनाव में भाजपा का बायकाट करने की चेतावनी दी है। वहीं कुछ खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि मंत्री ने मिलने पर कहा कि इस खेल में अपना भविष्य खराब कर रहे हो। इसे छोड़कर दूसरे खेल में भाग ले लो।
बता दें कि स्केटिंग खेल के इवेंट्स इनलाइन हॉकी, रोलर हॉकी व रोलर स्केटिंग को खेल नीति से बाहर कर दिया गया है। इस कारण बुधवार सुबह ही खेल मंत्री अनिल विज के निवास के बाहर विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी व उनके परिजन एकत्रित हुए। वे इस खेल को दोबारा खेल पालिसी में शामिल करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल मंत्री के निवास स्थान शास्त्री कॉलोनी के बाहर तैनात किया गया। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि खेल मंत्री अनिल विज द्वारा वर्ष 2016 में जीते खिलाड़ियों को इनामी राशि देने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक न ही इनाम की राशि मिली है और न ही कोई सुविधा भी दी जा रही है। स्केटिंग कोच कनिता, राजीव, विकास, विक्रम ने बताया कि अगर हमारी मांग न मानी गई तो सड़कों पर उतरने के साथ राष्ट्रपति से भी मिलेंगे। अब वे जींद में होने वाले उपचुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में 15 से 20 हजार तक खेलते हैं बच्चे
कोच ने बताया कि खेल को हरियाणा में सिर्फ 15 से 20 हजार बच्चे खेलते हैं। इनमें 4 से लेकर 18 साल तक की उम्र के बच्चे हैं। सरकार ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान भी बनवाए हैं। मंत्री ने उन्हें किसी और खेल में महारथ हासिल करने को कहा है, लेकिन मांग है इसे दोबारा खेल पॉलिसी में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब कैसे चुन सकते हैं दूसरा खेल
पंचकूला से आए कोच ने बताया कि पिछले 24 साल से हमारे बच्चे यह खेल खेल रहे हैं। अब कैसे अन्य खेल को चुन सकते हैं। हमारे कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी मिली हैं और चार सरकारी स्केटिंग कोच भी विभिन्न जिलों में लगाए गए हैं। हमारे दो खिलाड़ियों नमन पारेख और अनूप यामा को सरकार ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया हुआ है। सरकार हर साल नकद इनाम भी देती है। ऊपर से मंत्री हमें मिलने का समय नहीं दे रहे हैं और कहते हैं इस खेल के अलावा किसी और खेल को चुन लो।


मिल रहा कोरा आश्वासन : मनी
स्केटिंग खिलाड़ी मनी कंबोज ने बताया कि वह रोलर स्केटिंग खेलती है। खेल को दोबारा खेल नीति में शामिल करने के लिए खेल मंत्री से तीन बार मिल चुके हैं, लेकिन सिर्फ कोरा आश्वासन मिल रहा है। आज मिलने पर खेल मंत्री ने कहा कि इस खेल में अपना भविष्य खराब कर रही हो। दूसरा खेल चुन लो। कई खिलाड़ियों को इस खेल में अवार्ड मिला है। इसके बाद सरकार की एक नीति ने उनका भविष्य खराब कर दिया।



24 साल की उम्र में दूसरा खेल कैसे चुन सकती हूं : हरप्रीत
खिलाड़ी हरप्रीत कौर ने कहा कि रोलर स्केटिंग में एशियन गेम्स में स्वर्ण व ब्रांज पदक जीत चुकी हूं। वर्ष 2017 में भीम अवार्ड जीत चुकी हूं। पांच साल से नौकरी के लिए अप्लाई किया हुआ था, लेकिन अब उसे रिजेक्ट कर दिया गया है। अब मैं बेरोजगार हूं। 24 साल की उम्र में दूसरा खेल कैसे चुन सकती हूं।


इस बारे में वे खेल निदेशक से बात करेंगे, जो भी होगा वो करेंगे।
- अनिल विज, खेल मंत्री


खिलाड़ियों ने कोई विरोध या घेराव नहीं किया। उन्हें खेल मंत्री से मिलवा दिया गया।
- अनिल कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed