फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Thu, 10 Jan 2019 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में जीटी रोड पर जेल पुल के पास मंगलवार रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसविंद्र सिंह निवासी गांव बरनाला अंबाला के तौर पर हुई है। बलदेव नगर पुलिस ने रमनदीप निवासी आशा सिंह गार्डन कॉलोनी की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रमनदीप ने पुलिस को बताया कि जसविंद्र सिंह उनके पास कई साल से ड्राइवरी करता था। गत रात जसविंद्र सिंह बाइक पर जा रहा था। उसी समय जेल पुल के पास एक फोर्ड फिगो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जसविंद्र को अस्पताल लाए जाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed