फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   छावनी विस में 65 धर्मशालाओं की दी गई सौगात : विज

छावनी विस में 65 धर्मशालाओं की दी गई सौगात : विज

Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
छावनी विस में 65 धर्मशालाओं की दी गई सौगात : विज
छावनी विस में 65 धर्मशालाओं की दी गई सौगात : विज
विज्ञापन

फोटो नंबर-------27
- कुम्हार मंडी में 40 लाख रुपये की लागत से बनाई गई प्रजापति धर्मशाला का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि पिछले चार वर्षों में छावनी विधानसभा क्षेत्र के तहत शहरों व गांवों में लगभग 65 धर्मशालाओं की सौगात जनता को देने का काम किया गया है, जोकि एक रिकार्ड है। सामाजिक गतिविधियों के तहत धर्मशालाओं का निर्माण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह धर्मशालाएं भव्य एवं सुंदर हैं तथा यहां पर लोग किसी भी प्रकार का आयोजन जैसे शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम कर सकते हैं। विज मंगलवार को कुम्हार मंडी में प्रजापति समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 40 लाख रुपये की लागत से बनाई गई नवनिर्मित प्रजापति धर्मशाला का उद्घाटन भी किया।
विज ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में छावनी में विकास कार्यों की निरंतर गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि अंबाला से साहा मार्ग को 6 मार्गी बनाने के कार्य को जल्द करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ-साथ नन्हेड़ा व मच्छौंडा में उपरगामी पुल व शाहपुर में अंडर ब्रिज मार्ग बनाने के कार्य को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जल्द ही इन कार्यों का टेंडर करके इन्हें अमलीजामा पहनाने का काम कर जनता को इसका लाभ देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में सड़कों को चौड़ी करने के साथ-साथ वहां पर आकर्षक लाइटें व पौधे लगाने का काम भी किया गया है। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ रुपये की लागत से लाइटें लगाकर छावनी क्षेत्र की सुंदरता को और बढ़ाने का काम किया जाएगा। वह मेडिकल कॉलेज बनाने की दिशा में पुरजोर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इस कॉलेज के बनने के बाद लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई जाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन



कुम्हार मंडी के लोगों ने भट्ठियों के लिए मांगी जगह
उन्होंने बताया कि कुम्हार मंडी के नजदीक तीन करोड़ रुपये की लागत से पक्के नाले को मंजूर करने का काम किया गया है और इसके अलावा अन्य नाले के लिए 5 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इन नालों के निर्माण के बाद जहां लोगों को बरसाती पानी की निकासी की समस्या से निजात मिलेगी वहीं इन नालों की सफाई भी मशीनों द्वारा बेहतर तरीके से की जा सकेगी। इस मौके पर कुम्हार मंडी के लोगों द्वारा भट्ठियों के लिए जगह दी जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रस्ताव के माध्यम से योजना प्रस्तुत करने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार पर किया प्रहार
इस मौके पर विज ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने विशेषकर कांग्रेस सरकार के दौरान छावनी में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। केवल लोगों को बहलाकर व लालच देकर केवल झूठ की राजनीति की गई। कांग्रेस का विकास से कोई नाता नहीं था, लूट खसोट, कब्जा करने का कार्य कर लोगों का शोषण करने का काम किया है। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सत्येंद्र सिवाच, प्रजापति समाज के अध्यक्ष सतीश, प्रधान सुरेश प्रजापति, उप प्रधान प्रेमचंद प्रजापति, कैशियर संजू प्रजापति, संरक्षक विनोद प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति, राजीव डिंपल, मोहन लाल, जगदीश, विजय कुमार, मास्टर राम स्वरूप, बी.एस. बिन्द्रा, जसबीर जस्सी, अजय बवेजा, सतपाल ढल, रवि सहगल, ललित चौधरी, विजेंद्र चौहान, ओम सहगल, ललिता प्रसाद, रवि बुद्धिराजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed