फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कैंट के प्रवेशद्वार पर उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय निर्माण के टेंडर जारी

कैंट के प्रवेशद्वार पर उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय निर्माण के टेंडर जारी

Thu, 03 Jan 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
कैंट के प्रवेशद्वार पर उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय निर्माण के टेंडर जारी
फोटो नंबर : 27
विज्ञापन

कैंट के प्रवेशद्वार पर उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय निर्माण के टेंडर जारी
करीब 41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा लघु सचिवालय
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंट के प्रवेश द्वार पर उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय का निर्माण जल्द होगा। साढ़े 41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहु मंजिला लघु सचिवालय के लिए प्रशासनिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी और अब इसके टेंडर जारी हो चुके हैं। मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि इसके निर्माण कार्य को शीघ्र आरंभ किया जाए ताकि जनता इसका लाभ मिल सके। बता दें कि मंत्री विज के ही प्रयासों से कैंट में उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय पास किया गया था।
विज ने बताया कि छावनी में स्वास्तिक चौक के नजदीक आईडीडीसी की बिल्डिंग के स्थान पर 41.52 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला लघु सचिवालय का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य भी आरंभ कर दिया जाएगा। इस बिल्डिंग में भूमि तल पर एसडीएम ऑफिस, तहसील, ट्रेजरी, लाइब्रेरी और हेल्प डेस्क की सुविधा होगी। पहली मंजिल पर बैंक एवं पोस्ट ऑफिस, डीएसपी ऑफिस, बीडीपीओ ऑफिस, सीडीपीओ ऑफिस, बीईओ ऑफिस, रिकॉर्ड रूम, वीडियो कांफ्रेंस रूम और लाइब्रेरी होगी। दूसरी मंजिल पर 100 व्यक्तियों के लिए हॉल, एपीआरओ ऑफिस, एएफएसओ ऑफिस, डीएसडब्ल्यूओ ऑफिस, डीडब्ल्यूओ ऑफिस, उपमंडल अधिकारी कृषि कार्यालय और लाइब्रेरी बनेगी। तीसरी मंजिल पर लाइब्रेरी, एआरसीएस ऑफिस, रोजगार कार्यालय, वन मंडल अधिकारी कार्यालय, पशुपालन विभाग कार्यालय, खनन अधिकारी कार्यालय, लेबर अधिकारी कार्यालय, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, इलेक्ट्रिकल, जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय स्थित रहेंगे। इसके अलावा बेसमेंट में अधिकारियों और स्टाफ के लिए पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन

लाइब्रेरी बनेगी ई-लाइब्रेरी
लघु सचिवालय में लाइब्रेरी के लिए भी स्थान सुनिश्चित किया गया है। लाइब्रेरी को आधुनिक तरीके से व्यवस्थित किया जाएगा जिसमें एक फ्लोर पर लाइब्रेरी बनेगी, दूसरे फलोर पर किताबें रखी जाएंगी, तीसरे फलोर को स्टडी रूम बनाया जाएगा और चौथे फ्लोर को ई-लाइब्रेरी में तबदील किया जाएगा ताकि अत्याधुनिक तरीके से भी लोग पढ़ाई कर ज्ञान अर्जित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय के निर्माण से छावनी की जनता को एक छत के नीचे सभी विभागों की सुविधाएं मिलेंगी। पहले लोगों को लाइसेंस और तहसील सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अंबाला शहर के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे उनका समय बर्बाद होता था और मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसलिए उन्होंने यह योजना बनाई कि सभी विभागों को एक ही छत के नीचे लाया जाए। अंबाला छावनी के उपमंडल घोषित होने के बाद अस्थाई रूप से एसडीएम ऑफिस और तहसील को आईडीडीसी की बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया था और अब उनकी मेहनत और प्रयास के बल पर इस लघु सचिवालय के निर्माण के लिए टेंडर भी जारी हो गए हैं जिसका निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed