फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   केरल में प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए लोग : शरणदीप कौर

केरल में प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए लोग : शरणदीप कौर

Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
केरल में प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए लोग : शरणदीप कौर
केरल में प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए लोग : शरणदीप कौर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने जिलावासियों से अपील की है कि केरल में बाढ़ के कारण जानमाल का नुकसान हुए लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंनेे कहा कि बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री भिजवाने का कार्य किया जाएगा। जो लोग किसी प्रकार की कोई सहायता (दान) करना चाहते है वह जिला रेडक्रॉस सोसायटी अंबाला में दान कर सकते है। सहायता के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के दूरभाष नंबर 0171-2530556, सोसायटी सचिव विजया लक्ष्मी के मोबाईल नंबर 9815118235, कार्यालय में कार्यरत मनोज सैनी के मोबाईल नंबर 9812892414 व हरमेश के मोबाईल नंबर 9416494782 पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि अंबाला समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। चाहे गुजरात में भूकंप से पीड़ित लोगों को राहत दिलवाने वाले कार्यो में या उत्तराखंड में हुई त्रासदी से हुए प्रभावित लोगों को राहत दिलाने में समाज सेवा से जुड़े लोगों का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी आह्वान किया है कि वह एक दिन का वेतन केरल में हुए नुकसान से प्रभावित लोगों के लिए राहत राशि के रूप में दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed