फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - अंबाला के प्रभु प्रेम आश्रम में दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे कई मंत्री,

- अंबाला के प्रभु प्रेम आश्रम में दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे कई मंत्री,

Sat, 16 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
- अंबाला के प्रभु प्रेम आश्रम में दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे कई मंत्री,
रासोत्सव से नृत्य जादू बिखेरेंगी ड्रीम गर्ल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। ड्रीम गर्ल एवं सांसद हेमा मालिनी को नजदीक से देखने का मौका अंबाला के निवासियों को जल्द मिलने वाला है। 22 दिसंबर की शाम वह दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव’ के दौरान अंबाला में श्री राधाकृष्ण लीला रास पर आधारित रासोत्सव’ नृत्य का जादू यहां पर बिखेरेंगी। कंपकपाती सर्दी में शाम छह बजे एसडी कालेज के खुले मैदान में नृत्यांगना हेमा मालिनी अपनी यह प्रस्तुति अंबाला के लोगों के समक्ष करेंगी। जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद के सानिध्य में होगा दो दिवसीय %दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव’ के दौरान वह यहां पर आ रही है।
अंबाला में प्रभु प्रेमी आश्रम संघ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 21 और 22 दिसंबर को अध्यात्मिक प्रवचन तथा श्री हनुमत उपासना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हेमा मालिनी के अलावा कार्यक्रम में राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा कई मंत्री एवं सांसद उपस्थित रहेंगे। शनिवार को प्रभु प्रेम आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम अष्टोत्तरशत पारायण की पूर्ण आहूति पर आयोजित किया जा रहा है। इस श्रृंखला में नौ वर्षों से चल रहे शास्त्र विधि अनुसार श्रीरामचरित मानस के मास-पारायण अनुष्ठान के तहत यह कार्यक्रम होगा। अवधेशानंद गिरी ने बताया कि अंबाला में पहली बार कार्यक्रम को लेकर हेमा मालिनी उत्साहित हैं और वह करीब 50 सदस्यों वाली अपनी पूरी टीम के साथ अंबाला आएंगी। कालेज मैदान में बड़ा स्टेज तैयार किया जाएगा जिसमें बड़े एलईडी, लाइट्स एवं साउंड का बेहतर प्रबंध होगा। 22 दिसंबर को इस कार्यक्रम में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के अलावा विभिन्न मंत्री व सांसद शामिल होंगे जबकि इससे पहले 21 दिसंबर को सुबह सीएम मनोहर लाल खट्टर के अलावा देश के विख्यात विद्धवान, प्रसिद्ध विचारक, लेखक, साहित्यकार और प्रयात पूज्य संतगण उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

अंबाला में चलाए जाएंगे अध्यात्मिक कार्यक्रम
महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भविष्य में अंबाला में और अध्यात्मिक कार्यक्रम करने की योजना बन रही है। यहां पर विभिन्न विद्ववान बुलाए जाएंगे जोकि ज्ञान का प्रसार करेंगे। अंबाला से वह विशेष तौर पर जुड़े हैं और यही वजह है कि वह ऐसे आयोजन के बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश हमारी संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं आज अमेरिका जैसे देशों में हजारों योग केंद्र है जोकि देश के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed