फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   वल्र्ड पैराशूटिंग में अंबाला के दीपक ने साधा ब्रांज पर निशाना

वल्र्ड पैराशूटिंग में अंबाला के दीपक ने साधा ब्रांज पर निशाना

Mon, 13 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
वल्र्ड पैराशूटिंग में अंबाला के दीपक ने साधा ब्रांज पर निशाना
वर्ल्ड पैराशूटिंग में अंबाला के दीपक ने साधा ब्रॉन्ज पर निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बैंकाक में हुई पैराशूटिंग स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2017 में अंबाला के दीपक सैनी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। इसके साथ ही मई 2018 में साउथ कोरिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी दीपक ने क्वालीफाई कर लिया है। पदक लेकर लौटे दीपक का साईं और आईपीसी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने 12 पदक जीते हैं जिनमें से प्रदेश के खिलाड़ियों ने चार पदक हासिल किए हैं।

जानकारी मुताबिक पांच से 12 नवंबर तक बैंकाक में हुई पैराशूटिंग स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2017 में 18 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 50 मीटर प्रोन इवेंट में दीपक ने कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उन्होंने साउथ कोरिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बताया जाता है कि इस चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर ही पैरा ओलंपिक के लिए चयन हो सकता है।
विज्ञापन

दीपक सैनी ने गांव शाहपुर स्थित अपने आवास से ही शूटिंग की प्रैक्टिस की थी। इसके बाद उन्होंने जिला, राज्य और नेशनल स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं। इस मुकाम पर पहुंचने वाले अंबाला के पहले पैराशूटर हैं, जबकि अंबाला में अपनी अकादमी में खिलाड़ियों को शूटिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। बैंकाक से लौटने पर दीपक सहित अन्य खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से दिलीप सिंह, आईपीसी शूटिंग के वाइस प्रेसिडेंट जेवी नौटियाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीपक सैनी और अन्य का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूली नेशनल हॉकी स्पर्धा के लिए तैयारियां तेज
अंबाला। शिक्षा विभाग ने स्कूल नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 27 तारीख से यह टूर्नामेंट अंबाला में होगा, जिसमें देशभर से अंडर-17 लड़के और लड़कियों की टीमें भाग लेंगी। इसके लिए अंबाला में मैदानों को चिन्हित किया गया है। बताया जा रहा है कि सिटी पुलिसलाइन मैदान के साथ-साथ अन्य स्कूल अथवा कालेजों में हॉकी प्रतियोगिता होगी। आयोजकों का दावा है कि अंबाला में यह पहला स्कूली नेशनल टूर्नामेंट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed