फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - शातिरों ने पीड़ित को 43 लाख रुपये का नकली डिमांड ड्राफ्ट व्हाट्सअप पर भेजा

- शातिरों ने पीड़ित को 43 लाख रुपये का नकली डिमांड ड्राफ्ट व्हाट्सअप पर भेजा

Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
- शातिरों ने पीड़ित को 43 लाख रुपये का नकली डिमांड ड्राफ्ट व्हाट्सअप पर भेजा
मुलाना। शातिरों ने एक साल में पीड़ित को करीब 21 लाख रुपये का चूना लगा दिया। यह ठगी बीमा कंपनी व आयकर विभाग के नाम पर की गई। पीड़ित को ठगी का पता तब चला, जब शातिरों ने उनके व्हाट्सअप नंबर पर 43.12 लाख रुपये का नकली डिमांड ड्राफ्ट भेजा। इसे चैक कराया गया, तो पता चला कि यह नकली है। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी, जिस पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मुलाना के रहने वाले शाम मुरारी ने 2016 मई में अपनी पत्नी के नाम एक इंश्योरेंस पालिसी खरीदी थी। दिसंबर 2016 से कंपनी के कथित एजेंटों के फोन कॉल आने शुरू हो गए, जिस पर उन्होंने कभी दस हजार तो कभी छह हजार रुपये की डिमांड करनी शुरू कर दी। इस पर इन एजेंटों ने फायदे का लालच दिया। पीड़ित ने इन कथित एजेंटों को कंपनी के नाम पर आठ बार 3.45 लाख रुपये के चैक दे दिए। मामला इतने पर ही खत्म नहीं हुआ, जबकि इन शातिरों ने आयकर अधिकारी बनकर भी पीड़ित से एक बार 6.64 लाख रुपये और दूसरी बार 4.99 लाख रुपये आयकर चार्ज के रूप में आरटीजीएस के माध्यम से ले लिए। इसके बाद भी पीड़ित से इंश्योरेंस पालिसी देने के नाम पर 5.57 लाख रुपये ठग लिए। इस दौरान ठगों ने 43 लाख 12 हजार रुपये के डिमांड ड्राफ्ट की कापी व्हाट्सअप कर दी। इसे लेकर शाम मुरारी बैंक में गया व बैंक कर्मचारियों ने इस डिमांड ड्राफ्ट को नकली करार दिया। इसके बाद शाम मुरारी को अपने साथ पिछले कई साल से चल रही ठगी का पता चला, लेकिन तब तक शाम मुरारी को 21 लाख का चुना लग चुका था। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत अंबाला एसपी को दी। एसपी अंबाला के निर्देशों के अनुसार पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed